क्षेत्रीय

जुलाई 31, 2024 4:47 अपराह्न

views 99

ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के 18वें राज्यपाल बन गए हैं

  ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के 18वें राज्यपाल बन गए हैं। सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमद्दर ने श्री माथुर को सिक्किम में राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, राज्य के कैबिनेट मंत्री, विधायक और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।...

जुलाई 31, 2024 1:53 अपराह्न

views 19

झारखंड: दक्षिण मध्य रेलवे के टाटानगर, चक्रधरपुर, रेल सेक्शन पर यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

  झारखंड में दक्षिण मध्‍य रेलवे के टाटानगर, चक्रधरपुर, रेल सेक्‍शन पर रेल यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हावडा मुंबई मेल की 18 में से 16 बोगियों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया है। सभी बोगियों को मार्ग से हटाने के बाद ही रेल मार्ग की मरम्मत और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।  कल सुबह...

जुलाई 31, 2024 12:49 अपराह्न

views 363

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार बने झारखण्ड के नये राज्यपाल

  पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली। झारखण्ड उच्‍च न्‍यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें रांची के राजभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

जुलाई 31, 2024 12:18 अपराह्न

views 36

गुलाब चंद कटारिया ने ली पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में शपथ 

  गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब राजभवन में पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। कटारिया पंजाब के 30वें राज्यपाल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश के मंत्र...

जुलाई 31, 2024 12:09 अपराह्न

views 20

भारतीय सूचना सेवा से सेवानिवृत्त सुरेश चंद्र शर्मा का नई दिल्‍ली में निधन, सूचना प्रसारण मंत्रालय की कई मीडिया इकाइयों में दे चुके हैं सेवाएं 

  भारतीय सूचना सेवा के पूर्व अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा का आज नई दिल्‍ली में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। श्री शर्मा वर्ष 2000 में समाचार सेवा प्रभाग में संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्‍होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय की कई मीडिया इकाइयों में काम किया।

जुलाई 31, 2024 11:49 पूर्वाह्न

views 46

श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य बने मणिपुर के राज्यपाल, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने दिलाई शपथ 

  श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने आज मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ ली। आज सवेरे इम्फाल के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, कैबिनेट मंत्री, विधायक, पुलिस अर्धसैनिक बल ...

जुलाई 31, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 23

मणिपुर:  किसी प्रकार की अवांछित घटना को विफल करने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं  सुरक्षा बल 

मणिपुर में, सुरक्षा बल किसी प्रकार की अवांछित घटना को विफल करने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।अर्धसैनिक बलों के साथ मणिपुर पुलिस ने थाउबल जिले के तेकचाम मेनिंग चिंग की तलहटी में तलाशी अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। इनमें एक स्नाइपर राइफल, एक बोल्‍ट रा...

जुलाई 31, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 18

गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक)- 2024 उत्तर प्रदेश विधानसभा ने पारित किया 

  उत्तर प्रदेश विधानसभा ने गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक)- 2024 पारित कर दिया है। संशोधनों का उद्देश्य सजा को बढ़ाकर इस अधिनियम को और अधिक कठोर बनाना है। पहले इस कानून के तहत अधिकतम सजा 10 वर्ष और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना था। इस विधेयक के तहत राज्य में अवैध धर्म परिवर्तन प...

जुलाई 31, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 34

तेलंगाना: सरकार ने विधानसभा में युवा भारत कौशल विश्वविद्यालय विधेयक-2024 का प्रस्ताव पेश किया   

  तेलंगाना सरकार ने विधानसभा में युवा भारत कौशल विश्वविद्यालय (सार्वजनिक-‍निजी साझेदारी) विधेयक-2024 का प्रस्ताव पेश किया है। विधायी कार्यमंत्री डी. श्रीधर बाबू ने यह विधेयक पेश किया। प्रस्‍तावित कौशल विश्वविद्यालय युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने पर ध्‍यान केंद्रित करते हु...

जुलाई 31, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 164

आज हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे श्री जिष्‍णु देव वर्मा  

  श्री जिष्‍णु देव वर्मा आज शाम हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। राज्‍य प्रशासन ने इस प्रयोजन के लिए सभी प्रबंन पूर कर लिए हैं। श्री जिष्‍णु देव वर्मा 2018 से 2023 तक त्रिपुरा के उप-मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। उन्‍हें कुछ दिन पहले तेलंगाना का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किय...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला