क्षेत्रीय

अगस्त 15, 2024 1:21 अपराह्न

views 31

महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल सी पी राधाकृष्‍णन ने 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्‍वजारोहण

महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल सी पी राधाकृष्‍णन ने आज 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्‍वजारोहण किया। वहीं, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मंत्रालय में ध्‍वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार विकास और जनकल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सरकार किसानों, महिलाओं, विद...

अगस्त 15, 2024 1:17 अपराह्न

views 28

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

पंजाब में, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड कमांडर वैभव चौधरी के नेतृत्व में मार्च पास्ट की सलामी भी ली। विभिन्न विभागों ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शात...

अगस्त 15, 2024 1:12 अपराह्न

views 25

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के जवान लोकतंत्र विरोधी, नक्सलवादी आतंक से पूरे साहस और जज्बे के स...

अगस्त 15, 2024 1:01 अपराह्न

views 27

मध्यप्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक उल्लास और गर्व के साथ मनाया जा रहा है

मध्यप्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक उल्लास और गर्व के साथ मनाया जा रहा है।  भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक से सम्मानित भी किया।

अगस्त 15, 2024 1:03 अपराह्न

views 24

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी मार्ग पर किया ध्वजारोहण

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी ने 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भुवनेश्‍वर के महात्‍मा गांधी मार्ग पर ध्‍वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री माझी ने अपने संबोधन में भारत के निरंतर प्रगति और देश के विकास में ओडिशा की भूमिका पर बल दिया। उन्‍होंने स्‍वतंत्र भारत की 77 वर्ष की यात्रा पर भी प्...

अगस्त 15, 2024 1:03 अपराह्न

views 29

असम में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है 78वां स्वतंत्रता दिवस

असम में स्वतंत्रता दिवस आज उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम तेजी से विकसित हो रहे पांच राज्यों में से एक है और पूरे देश में सतत विकास का लक्ष्य पाने की दिशा में अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि 2047 तक ...

अगस्त 15, 2024 1:04 अपराह्न

views 53

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या मामले की जांच कर रही है सीबीआई

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और उसके बाद हत्या मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की टीम ने कल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के उस सेमिनार हॉल की जांच की जहां महिला डॉक्टर के साथ वीभत्स वारदात हुई थी। सीबीआई ने पूरे जांच की वीडियोग्राफी की। जांच टीम में एजेंसी के कोलकात...

अगस्त 14, 2024 9:05 अपराह्न

views 14

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शाम 4 बजे से लगातार हो रही तेज बारिश से हालात खराब

      राजस्थान की राजधानी जयपुर में शाम 4 बजे से लगातार हो रही तेज बारिश से हालात खराब हो गए हैं। शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़कों में तीन से चार फ़ीट पानी जमा है, जिसके कारण पूरे शहर में यातायात बाधित है । ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में लोग अभी भी कार्यालयों में फंसे हैं और घर नहीं पहुंच...

अगस्त 14, 2024 8:18 अपराह्न

views 20

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए विकसित गुजरात का लक्ष्य रखा है

      गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए विकसित गुजरात का लक्ष्य रखा है।     मुख्यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में कहा कि आजादी के साढ़े सात दशक पूरे कर भारत आजादी की शताब्दी की ओर आगे बढ़ र...

अगस्त 14, 2024 8:16 अपराह्न

views 18

दिल्ली विश्वविद्यालय में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया

       दिल्ली विश्वविद्यालय में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल ने विद्यार्थियों से देश के विभाजन से जुड़ी घटनाओं पर शोध जारी रखने का आग्रह किया। श्री मेघवाल ने विभाजन के समय से जुड़ी कई घटनाओं पर प्रका...