राष्ट्रीय

जुलाई 1, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 80

दिल्ली में 19 किलो वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 58.50 रुपये घटाई गई

दिल्‍ली में आज से व्यावसायिक प्रयोग में आने वाले 19 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडरों के मूल्‍य में  58 रूपए 50 पैसे की कमी की गई है। भारतीय तेल निगम लिमिटेड ने घोषणा की है कि दिल्‍ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का खुदरा मूल्‍य अब 1665 रूपए होगा। कोलकाता में व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर के मूल्‍य में ...

जुलाई 1, 2025 8:20 पूर्वाह्न

views 19

रेलवे ने आज से यात्री रेल सेवा के मूल किराये में वृद्धि लागू की

रेल मंत्रालय ने यात्री रेल सेवा किरायों में आज से बदलाव लागू किया है। गैर-एसी मेल और एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी के किरायों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। इनका किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी श्रेणी में 2 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराये में कोई...

जुलाई 1, 2025 8:02 पूर्वाह्न

views 19

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज वॉशिंगटन डीसी में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज अमरीका के वॉशिंगटन डी सी में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्‍वाड संगठन के विदेश मंत्री इस वर्ष 21 जनवरी को  विदेश मंत्रियों की पिछली बैठक में हुए विचार-विमर्श को आगे बढाएंगे। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों, विशेष रूप से हिंद-...

जुलाई 1, 2025 7:35 पूर्वाह्न

views 8

निजी निवेश पूंजी जुटाने, उत्‍पादकता और नवाचार बढ़ाने तथा तकनीकी कार्यकुशलता लागू करने की उत्‍प्रेरक शक्ति है: वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन

केन्‍द्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि निजी निवेश पूंजी जुटाने, उत्‍पादकता और नवाचार बढ़ाने तथा तकनीकी कार्यकुशलता लागू करने की उत्‍प्रेरक शक्ति है। उन्‍होंने कहा कि समावेशी और सतत आर्थिक विकास के लिए ये सक्षमता आवश्‍यक हैं। कल स्‍पेन के सेविल में संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा आयोजित चौथे ...

जुलाई 1, 2025 1:21 अपराह्न

views 9

जीएसटी के 8 साल पूरे; कर व्यवस्था में पारदर्शिता और व्यापार में बढ़ी सुगमता

देश में वस्तु और सेवा कर - जीएसटी लागू होने के आज आठ वर्ष पूरे हो गए हैं। इस कर प्रणाली को देश में आर्थिक एकीकरण और कर सुधारों की दिशा में एक बड़े बदलाव के रूप में साल 2017 में पेश किया गया था। इसने भारत में अप्रत्यक्ष करों की श्रृंखला को एकीकृत प्रणाली में बदल दिया है। जीएसटी ने कर अनुपालन को आसान ...

जुलाई 1, 2025 7:00 पूर्वाह्न

views 12

गृह मंत्री अमितशाह ने अंतरराष्‍ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्‍य में सभी राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के साथ मंथन बैठक की

केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमितशाह ने कल नई दिल्‍ली में सभी राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के साथ मंथन बैठक की। यह बैठक अंतरराष्‍ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्‍य में आयोजित की गई। इसका उद्देश्‍य भारत में सहकारिता आंदोलन को सशक्‍त बनाने के लिए जारी योजनाओं की समीक्षा,...

जून 30, 2025 9:31 अपराह्न

views 24

आने वाले दिनों में ओडिशा के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है

ओडिशा में राज्य के उत्तरी भागों में प्रमुख नदियों के उफान पर होने के कारण ओडिशा सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को निकालने के साथ-साथ बालेश्वर तथा मयूरभंज जिलों में बचाव और राहत अभियान कार्य शुरू कर दिया है। सुवर्णरेखा, बुधबलंगा, जलाका और सोनो जैसी नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण दोनों जिलों के लिए र...

जून 30, 2025 9:28 अपराह्न

views 37

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारत में इस्लामिक खलीफा के सिलसिले में तमिलनाडु में एक आरोपी की संपत्ति जब्त की है

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भारत में इस्लामिक खलीफा के सिलसिले में तमिलनाडु में एक आरोपी की संपत्ति जब्त की है। प्रतिबंधित हिज्ब उत तहरीर आतंकी संगठन की भारत विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण कदम है। एजेंसी के अनुसार तंजावुर में बाबा बहरुदीन की संपत्ति जब्त की गई है। यह संपत...

जून 30, 2025 9:15 अपराह्न

views 24

रूस ने सर्बिया में विद्यार्थियों के नेतृत्व में हो रहे बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त की है

रूस ने सर्बिया में विद्यार्थियों के नेतृत्व में हो रहे बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और उम्मीद करता है कि स्लाव देश में विरोध प्रदर्शनों का समाधान देश के संविधान और कानूनों के आधार पर किया जाएगा। विद...

जून 30, 2025 9:11 अपराह्न

views 29

केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कोलकाता में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, जेडएसआई के 110वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया

केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कोलकाता में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, जेडएसआई के 110वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित हैकाथॉन में वे शामिल हुए। यह हैकाथॉन जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर आयोजित किया गया था। मंत्री ने भारतीय प्राणी सर...