राष्ट्रीय

जुलाई 15, 2025 9:02 अपराह्न

views 5

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के कई इलाकों और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के कई इलाकों और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, प्रदेश के विभिन्न स्था...

जुलाई 15, 2025 6:28 अपराह्न

views 28

छात्रों को अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि छात्रों को अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। ओडिशा के कटक में महान ओडिया कवि और विद्वान सरला दास की 600वीं जयंती पर राष्ट्रपति ने कहा कि अगर छात्र अपनी मातृभाषा में शिक्षित होते हैं तो उनकी प्रतिभा में सुधार होगा। उन्‍होंने कहा कि मातृभाषा को संरक्षि...

जुलाई 15, 2025 6:25 अपराह्न

views 37

दिल्‍ली नगर निगम ने आज मच्छरों के प्रजनन को स्रोत पर ही नष्ट करने के लिए विशेष जाँच अभियान चलाया

दिल्‍ली नगर निगम ने आज मच्छरों के प्रजनन को स्रोत पर ही नष्ट करने के लिए विशेष जाँच अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत निगम ने एक लाख बीस हजार से अधिक घरों की जाँच की और नौ सौ 39 कानूनी नोटिस जारी किए। इस बीच, नगर निगम ने दो सौ से अधिक लोगों के खिलाफ अभियोजन भी शुरू किया।     निगम ने बताया कि एक हजा...

जुलाई 15, 2025 6:21 अपराह्न

views 29

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मीडिया की उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि मंत्रालय ने समोसा, जलेबी और लड्डू जैसे खाद्य वस्‍तुओं पर चेतावनी लेबल लगाने का निर्देश जारी किया है

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मीडिया की उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि मंत्रालय ने समोसा, जलेबी और लड्डू जैसे खाद्य वस्‍तुओं पर चेतावनी लेबल लगाने का निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि मीडिया की ये खबरें भ्रामक, गलत और आधारहीन हैं। बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने के...

जुलाई 15, 2025 6:20 अपराह्न

views 11

शंघाई सहयोग संगठन को आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के मुद्दों पर अडिग रुख अपनाना चाहिए- विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि शंघाई सहयोग संगठन को आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के मुद्दों पर अडिग रुख अपनाना चाहिए। श्री जयशंकर आज चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव...

जुलाई 15, 2025 6:18 अपराह्न

views 29

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशभर के हुनरमंद युवाओं को  शुभकामनाएं दी हैं

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशभर के हुनरमंद युवाओं को  शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई प्रधानमंत्री कौशल विक...

जुलाई 15, 2025 6:15 अपराह्न

views 23

सकल निर्यात पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में छह प्रतिशत बढ़कर 210 अरब डॉलर से ऊपर

देश का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल निर्यात पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में छह प्रतिशत बढ़कर 210 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया। वाणिज्य और उद्योग सचिव सुनील बर्थवाल ने नई दिल्ली में आज मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि जून में देश का आयात तीन दशमलव सात - एक प्रतिशत घटकर 53 अरब 9...

जुलाई 15, 2025 6:13 अपराह्न

views 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का पृथ्वी पर लौटने पर स्वागत किया है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का पृथ्वी पर लौटने पर स्वागत किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि एक्सिओम मिशन 4 के संचालन में ग्रुप कैप्टन शुक्ला की भूमिका भारत की  अंतरिक्ष खोज में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।

जुलाई 15, 2025 6:12 अपराह्न

views 24

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। एक   सोशल मीडिया पोस्‍ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि फौजा सिंह ने अपनी विलक्षण जीवटता, अनुशासन और अद्वितीय ऊर्जा से न केवल खेल जगत को गौरवान्वित किया, बल्कि फिटनेस और आत्मबल के प्रतीक बनकर युवाओं को भी प्रेरणा दी। उन्होंन...

जुलाई 15, 2025 5:19 अपराह्न

views 23

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज तीन सौ 17 अंक बढ़कर 82 हजार पांच सौ 71 पर बंद हुआ

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज तीन सौ 17 अंक बढ़कर 82 हजार पांच सौ 71 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी-50, एक सौ 14 अंक की बढ़त के साथ 25 हजार एक सौ 96 पर बंद हुआ।