राष्ट्रीय

जुलाई 17, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 64

प्रवर्तन निदेशालय ने छांगुर बाबा धर्म परिवर्तन मामले में कई स्‍थानों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय ने छांगुर बाबा धर्म परिवर्तन मामले में कई स्‍थानों पर छापे मारे है। उत्तर प्रदेश के उतरौला और बलरामपुर में 12 तथा महाराष्‍ट्र के मुम्‍बई में 2 स्‍थानों सहित कुल 14 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया।

जुलाई 17, 2025 9:12 पूर्वाह्न

views 35

लद्दाख: भारतीय सेना ने देश में ही विकसित आकाश प्राइम वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया

लद्दाख में भारतीय सेना ने कल देश में ही विकसित आकाश प्राइम वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण पूर्वी लद्दाख में 15,000 फीट से अधिक की ऊँचाई पर किया गया। सेना, वायु रक्षा और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दो दिवसीय परीक्षण में हिस्‍सा लिया । आकाश प्राइम प्रणाली...

जुलाई 17, 2025 9:05 पूर्वाह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में खराब मौसम के कारण अस्थायी रूप से रोकी गई श्री अमरनाथ जी यात्रा

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ जी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है कि अधिकारियों ने बालतल और पहलगाम मार्गों पर तेज बारिश के कारण आज यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है। भगवती नगर जम्मू आधार शिविर के एक अधिकारी ने बताया है कि आज जम्...

जुलाई 17, 2025 9:02 पूर्वाह्न

views 14

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की

    मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में केरल, माहे और कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक भागों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी आज मूसलाधार वर्षा के आसार है। मौसम विभाग ने इन राज्‍यों में आज तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आंध्र प्रदेश, ...

जुलाई 17, 2025 8:15 पूर्वाह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- सरकार किसानों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना इस दिशा में एक और कदम है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री धन-धान्‍य कृषि योजना इस दिशा में एक और महत्‍वपूर्ण कदम है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे न केवल पिछड़े जिलों में फसल-उत्‍पादन में वृद्धि होगी बल्कि हमारे लिए...

जुलाई 17, 2025 8:14 पूर्वाह्न

views 89

केंद्र 10 लाख नागरिकों को निःशुल्क AI प्रशिक्षण प्रदान करेगा; ग्राम स्तर के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश के दस लाख नागरिकों को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसमें ग्राम स्तर के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री वैष्णव ने डिजिटल इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में आयोजित 'जन ...

जुलाई 17, 2025 8:14 पूर्वाह्न

views 11

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस कार्यक्रम में शहरी भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया जायेगा और स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को आगे बढ़ाने के प्रयासों को मान्यता दी जायेगी। इस वर्ष ये पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए जाए...

जुलाई 17, 2025 7:49 पूर्वाह्न

views 27

केंद्र सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच अंतर-राज्यीय जल मुद्दों के लिए एक उच्च-स्तरीय तकनीकी समिति गठित करने का निर्णय लिया

सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच पोलावरम बनकाचेरला लिंक परियोजना तथा लंबित अंतर-राज्यीय जल मुद्दों से संबंधित मामलों की जाँच के लिए एक उच्च-स्तरीय तकनीकी समिति गठित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में कल नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन....

जुलाई 17, 2025 6:49 पूर्वाह्न

views 22

यूआईडीएआई ने भारत के महापंजीयक के सहयोग से एक करोड़ से ज्यादा मृत व्यक्तियों के आधार नंबर निष्क्रिय किये

  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मृत व्यक्तियों के आधार नंबरों को निष्क्रिय करके आधार डेटाबेस को सटीक और विश्‍वसनीय बनाए रखने के लिए सकारात्‍मक कदम उठाए हैं। इसके लिए, यूआईडीएआई ने आधार कार्ड निष्क्रिय करने के संबंध में एक करोड़ 55 लाख मृतकों का पता लगाने के लिए भारत के महापंजीयक के स...

जुलाई 17, 2025 6:43 पूर्वाह्न

views 23

केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजस्थान में सहकारिता एवं रोजगार उत्सव में शामिल होंगे

  केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज जयपुर जाएंगे। वे जयपुर के पास डाडिया गांव में आयोजित सहकारिता एवं रोजगार उत्सव में शामिल होंगे। श्री शाह एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे सरकारी नौकारियों के लिए नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।