राष्ट्रीय

जुलाई 22, 2025 4:38 अपराह्न

views 21

अमरीका से भारत पहुंची अपाचे हेलीकॉप्टर की पहली खेप

भारतीय सेना को और ताकत देने के लिए अमरीका से अपाचे हेलीकॉप्‍टर की पहली खेप आज भारत पहुंची। भारी मात्रा में हथियार बरसाने और उन्‍नत युद्ध क्षमताओं के कारण इन अत्‍याधुनिक हेलीकॉप्‍टरों को अक्‍सर हवा में टैंक कहा जाता है।   अपाचे हेलीकॉप्‍टरों में उन्‍नत हथियार तथा सेंसर लगे हैं। इसमें सभी मौसम अन...

जुलाई 22, 2025 4:19 अपराह्न

views 11

सरकार का उद्देश्य 5 वर्षों में 5 करोड़ नई नौकरियां सृजित करना है: डॉ. मनसुख मांडविया

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया ने कहा है कि नई प्रौद्योगिकियां और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने पर भी श्रमशक्ति और कार्यबल हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। नई दिल्‍ली में आज तीसरे वैश्विक औद्योगिक संबंध सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ.मांडविया ने कहा कि कर्मचारियों के कल्‍याण के लिए उद्योगों, संघों और ...

जुलाई 22, 2025 2:14 अपराह्न

views 13

ब्रिटिश नौसेना के एक F-35 लड़ाकू विमान ने 14 जून को तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की

ब्रिटिश नौसेना के एक एफ-35 लड़ाकू विमान ने 14 जून को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की थी। यह विमान आज सफल मरम्मत के बाद रवाना हो गया है। इस विमान की मरम्मत का कार्य ब्रिटेन के एक इंजीनियरिंग दल ने छह जुलाई से शुरू किया था।

जुलाई 22, 2025 1:52 अपराह्न

views 18

राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने बिहार में चल रही विशेष गहन समीक्षा प्रक्रिया के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर धरना दिया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने आज बिहार में चल रही विशेष गहन समीक्षा-एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर धरना दिया। हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए उन्होंने सरकार से इस समीक्षा की मंशा और वैधता स्पष्ट करने की मांग की।

जुलाई 22, 2025 1:35 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर श्री जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कल उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले श्री जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न पदों पर देश की सेवा करने के कई अवसर मिले।

जुलाई 22, 2025 1:57 अपराह्न

views 23

भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाचार कक्ष में एआई से संचालित समाधानों का परीक्षण कर रहा है प्रसार भारती: प्रसार भारती सीईओ गौरव द्विवेदी

प्रसार भारती के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और एशिया पेसेफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट जनरल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने कहा कि प्रसार भारती भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए समाचार कक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित समाधानों का परीक्षण कर रहा है।     श्री ...

जुलाई 22, 2025 1:16 अपराह्न

views 15

इंडिया गठबंधन के सदन के नेताओं की बैठक संसद भवन परिसर में हुई आयोजित

इंडिया गठबंधन के सदन के नेताओं की बैठक आज संसद भवन परिसर में आयोजित हुई। इसमें कांग्रेस अध्‍यक्ष और राज्‍यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा गठबंधन में शामिल विभिन्‍न राजनीतिक दलों के सांसद उपस्थित थे। बैठक में मॉनसून सत्र के लिए साझा रणनीति के बारे म...

जुलाई 22, 2025 1:14 अपराह्न

views 22

वित्तीय समावेशन के लिए ओडिशा की सभी ग्राम पंचायतों को शामिल करने का लिया गया निर्णय

केंद्र सरकार के वित्तीय सेवा विभाग ने वित्तीय समावेशन के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत ओडिशा की सभी 6 हजार 794 ग्राम पंचायतों को शामिल करने का निर्णय लिया है। भुवनेश्वर में संवाददाताओं से बातचीत में यूको बैंक के मुख्य महाप्रबंधक और ओडिशा के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक, गौतम...

जुलाई 22, 2025 1:09 अपराह्न

views 16

केंद्र सरकार की पहल के अंतर्गत नागालैंड विश्वविद्यालय को पूर्वोत्तर क्षेत्र के चार इन्क्यूबेशन केंद्रों में से एक के रूप में चुना

केंद्र सरकार की पहल के अंतर्गत नागालैंड विश्वविद्यालय को पूर्वोत्तर क्षेत्र के चार इन्क्यूबेशन केंद्रों में से एक के रूप में चुना गया है। इसका उद्देश्‍य उद्यमिता को बढ़ावा देना है।     'पूर्वोत्तर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में उद्यमिता विकास केंद्रों और इन्क्यूबेशन केंद्रों की स्थापना,...

जुलाई 22, 2025 11:23 पूर्वाह्न

views 23

इसरो द्वारा चंद्रयान-2 प्रक्षेपण की आज छठी वर्षगांठ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 प्रक्षेपण की आज छठी वर्षगांठ है। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की भौगोलिक स्थिति, भूकंप विवरण, खनिज उपलब्‍धता और सतह संरचना का अध्ययन करना था, जिसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विशेष ध्यान दिया गया था।    भारत का दूसरा चंद्रयान मिशन 22 जुलाई, 2019 क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला