राष्ट्रीय

अगस्त 4, 2025 4:30 अपराह्न

views 6

आज रात साढे नौ बजे फोन-इन कार्यक्रम “पब्लिक स्पीक” में “साइबर धोखाधडी से सुरक्षित रहने के उपायों पर” परिचर्चा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात साढे नौ बजे फोन-इन कार्यक्रम "पब्लिक स्पीक" में "साइबर धोखाधडी से सुरक्षित रहने के उपायों पर" परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसमें साइबर अपराध गुरुग्राम के एसीपी प्रियांशु दीवान और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ पवन दुग्गल शामिल होंगे। इसे एफ एम गोल्‍ड चैनल पर सुना जा सकता है...

अगस्त 4, 2025 4:28 अपराह्न

views 25

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में चीनी मांझे के 660 रोल ज़ब्त किये गए हैं। पुलिस के अनुसार इसके अलावा एक टेम्पो और एक स्कूटी भी ज़ब्त की गयी है।

अगस्त 4, 2025 4:27 अपराह्न

views 27

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान सांसद शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उनका आज सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। उधर, लोकसभा में बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास को लेकर वि...

अगस्त 4, 2025 3:02 अपराह्न

views 25

एसआईआर एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए- शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

आकाशवाणी समाचार से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर मुद्दे पर चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।

अगस्त 4, 2025 1:59 अपराह्न

views 19

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भारतीय सेना के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज, 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प के संदर्भ में, भारतीय सेना के बारे में, विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। न्‍यायालय ने सुनवाई के दौरान श्री गांधी की टिप्‍पणियों को मौखिक रूप से खारिज कर दिया।   न्यायमूर्ति दीपांकर दत...

अगस्त 4, 2025 1:57 अपराह्न

views 15

मौसम विभाग ने देश में अलग-अलग स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया

  मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागा...

अगस्त 4, 2025 1:54 अपराह्न

views 15

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिहार में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर चिंता जताने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए श्री जोशी ने कहा कि एसआईआर देश में पहली बार नहीं हो रहा है, ऐसा कई बार हो चुका है। श्री ज...

अगस्त 4, 2025 1:43 अपराह्न

views 30

मॉयल ने पिछले महीने 1.45 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया, दर्ज की 12 प्रतिशत की वृद्धि

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम - मॉयल ने पिछले महीने 1.45 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इस्पात मंत्रालय ने बताया कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद मॉयल यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा। मंत्रालय ने आगे बताया कि इस वर्ष अप्रैल-जुल...

अगस्त 4, 2025 12:32 अपराह्न

views 17

रोजगार मेले के तहत पिछले 16 महीनों में 11 लाख से ज़्यादा युवाओं को रोज़गार मिला: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज कहा कि रोजगार मेले के तहत पिछले 16 महीनों में 11 लाख से ज़्यादा युवाओं को रोज़गार मिला है। लोकसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक दशक में 17 करोड़ से ज़्यादा युवाओं को रोज़गार मिल...

अगस्त 4, 2025 2:16 अपराह्न

views 8

लोकसभा की कार्यवाही बिहार में मसौदा मतदाता सूची को वापस लेने सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित

  विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे जब निचले सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को वापस लेने सह...