राष्ट्रीय

अगस्त 5, 2025 2:12 अपराह्न

views 17

यूपीआई आधारित दैनिक लेनदेन पहली बार 70 करोड़ को पार

  एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (यूपीआई) आधारित दैनिक लेनदेन पहली बार 70 करोड़ को पार कर 70 करोड़ 70 लाख पहुँच गया है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा जारी एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, यह उपलब्धि 2 अगस्त को हासिल हुई। पिछले दो वर्षों में दैनिक लेनदेन की संख्या दोगुनी हो गई है, हालाँकि लेनदेन राशि में व...

अगस्त 5, 2025 1:55 अपराह्न

views 11

कर्तव्य भवन को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग बढ़ाने के लिए सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

  केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि कर्तव्य भवन को दिल्ली भर में कार्यरत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ाने के लिए सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री...

अगस्त 5, 2025 1:52 अपराह्न

views 10

फिलीपींस के राष्‍ट्रपति ने राजघाट पर महात्‍मा गांधी की समाधि पर पुष्‍पांजलि अर्पित की

  फिलीपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर ने आज राजघाट पर महात्‍मा गांधी की समाधि पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। इससे पहले आज सुबह राष्‍ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्‍वागत किया गया।

अगस्त 5, 2025 2:15 अपराह्न

views 8

विपक्ष के हंगामें के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामें के कारण दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी दल बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे।   इससे पहले सुबह 11 बजे, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर, कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नारेबाजी क...

अगस्त 5, 2025 12:28 अपराह्न

views 34

पिछले 11 वर्षों में सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने पिछले 11 वर्षों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के बैंक खातों में चार लाख करोड...

अगस्त 5, 2025 2:40 अपराह्न

views 27

एनडीए संसदीय दल की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की गई

एनडीए संसदीय दल की बैठक आज सुबह नई दिल्‍ली में संसद भवन परिसर में हुई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्‍यक्ष जे. पी. नड्डा और एनडीए के अन्‍य सांसद इसमें शामिल हुए। बैठक के दौरान सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता के लिए प्रधानमंत्र...

अगस्त 5, 2025 11:09 पूर्वाह्न

views 8

फिलीपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर का राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में किया स्‍वागत 

    फिलीपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर का आज सुबह राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने औपचारिक स्‍वागत किया। उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलीपींस के राष्‍ट्रपति के बीच आज नई दिल्‍ली में उच...

अगस्त 5, 2025 8:47 पूर्वाह्न

views 23

प्रमुख सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने आईआईटी मद्रास में भारतीय सेना के अनुसंधान प्रकोष्‍ठ ‘अग्निशोध’ का उद्घाटन किया

    प्रमुख सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) मद्रास में भारतीय सेना के अनुसंधान प्रकोष्‍ठ 'अग्निशोध' का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्‍य अकादमिक अनुसंधान को रक्षा प्रौद्योगिकी में बदलना है। केंद्र सेना के बदलाव के पांच स्‍तंभ और स्‍वदेशीकरण से सशक्तीकरण लक्ष्‍य...

अगस्त 5, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 12

मौसम विभाग ने केरल और घाट क्षेत्रों में कल तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने केरल और घाट क्षेत्रों में कल तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तमिलनाडु, केरल, माहे, कर्नाटक के तटीय और कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक क्षेत्रों, आंध्रप्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों और लक्षद्वीप में अगले तीन से चार दिनों में अत्‍यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है। जम्‍मू-कश्‍मीर, पं...

अगस्त 5, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलिपीन के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर के बीच आज नई दिल्‍ली में उच्‍च शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता होगी

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलिपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर के बीच आज नई दिल्‍ली में उच्‍च शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता होगी। श्री मार्कोस भारत की पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि दोनों नेताओं की बातचीत स...