राष्ट्रीय

अगस्त 6, 2025 8:49 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। यह मुठभेड़ गंगालूर क्षेत्र में हुई। सुरक्षा बलों ने मारे गए माओवादी से हथियार भी बरामद किए हैं। इस बीच, बीजापुर जिले में ही आज नौ माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से छह माओवादियों पर कुल चौबीस...

अगस्त 6, 2025 8:45 अपराह्न

views 24

भारत और रूस ने आज औद्योगिक तथा आर्थिक सहयोग को प्रगाढ बनाने संबंधी अपनी रणनीतिक साझेदारी और साझा प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की

भारत और रूस ने आज औद्योगिक तथा आर्थिक सहयोग को प्रगाढ बनाने संबंधी अपनी रणनीतिक साझेदारी और साझा प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की। दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण और खनन क्षेत्र के उपकरण में प्रौद्योगिकी हस्‍तांतरण, अन्वेषण तथा औद्योगिक और घरेलू कचरा प्रबंधन के अलावा एल्‍युमिनियम, उर्वरक तथा रेल परिवहन ...

अगस्त 6, 2025 8:43 अपराह्न

views 67

कर्तव्य भवन एक अत्याधुनिक सुविधा है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कर्तव्य भवन एक अत्याधुनिक सुविधा है। इसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक ही छत के नीचे लाकर शासन को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि अगस्त क्रांति का महीना है और 15 अगस्त ...

अगस्त 6, 2025 8:40 अपराह्न

views 23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी। वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के जीवंत हथकरघा क्षेत्र और देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा सांस्कृतिक पहचान में इसके योगदान को सम्मानित करना है। देश भर से लगभग छह ...

अगस्त 6, 2025 8:38 अपराह्न

views 24

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुरजीत एस. भल्ला की अध्यक्षता में एक तकनीकी विशेषज्ञ समूह का गठन

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने वर्ष 2026 में घरेलू आय पर एक सर्वेक्षण जारी करने की योजना बनाई है। आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुरजीत एस. भल्ला ...

अगस्त 6, 2025 6:29 अपराह्न

views 27

सीमा शुल्क विभाग ने पुणे हवाई अड्डे पर छह किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं

सीमा शुल्क विभाग ने पुणे हवाई अड्डे पर छह किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह प्रतिबंधित पदार्थ बैंकॉक से आई एक उड़ान से बरामद किया गया। ये पदार्थ अतुल सुशील हिवाले नामक व्‍यक्ति के बैग में पाए गए। मामले की जाँच की जा रही है।    ...

अगस्त 6, 2025 6:27 अपराह्न

views 30

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना के बाद उसका एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और 8 जवान अभी भी लापता

सेना ने कहा है कि उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना के बाद उसका एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और 8 जवान अभी भी लापता हैं। सेना के अनुसार एक त्वरित और समन्वित मानवीय सहायता तथा आपदा अभियान जारी है। इस अभियान के लिए पैदल सेना और इंजीनियरिंग टीम सहित 225 से अधिक सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है। मल...

अगस्त 6, 2025 6:25 अपराह्न

views 24

अश्‍लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में 43 ओटीटी प्‍लेटफार्म को प्रतिबंधित कर दिया गया है- सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि अश्‍लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में 43 ओटीटी प्‍लेटफार्म को प्रतिबंधित कर दिया गया है। लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में श्री वैष्‍णव ने कहा कि ओटीटी प्‍लेटफार्म पर ऐसी सामग्रियों के नकारात्‍मक प्रभाव को समाप्‍त करने के लिए सरकार ने ...

अगस्त 6, 2025 6:23 अपराह्न

views 23

सरकार ने कहा है कि इस वर्ष मई से अब तक राष्ट्रीय महिला आयोग के यशोदा कृत्रिम बुद्धिमत्ता-ए आई साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की लगभग दो हजार पांच सौ महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है

सरकार ने कहा है कि इस वर्ष मई से अब तक राष्ट्रीय महिला आयोग के यशोदा कृत्रिम बुद्धिमत्ता-ए आई साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की लगभग दो हजार पांच सौ महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह...

अगस्त 6, 2025 6:19 अपराह्न

views 20

केरल में हो रही भारी वर्षा में कमी आई है

केरल में हो रही भारी वर्षा में कमी आई है। कल चार जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जबकि राज्‍य के अन्‍य नौ जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी नहीं जारी की गई है।