राष्ट्रीय

अगस्त 22, 2025 9:31 अपराह्न

views 19

गलत काम का आरोपी कोई भी व्‍यक्ति चाहे वो प्रधानमंत्री हो या मुख्‍यमंत्री हो, कानून के सामने बराबर है: गृहमंत्री शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा में पेश 130वें संशोधन विधेयक का विरोध करने का कोई कारण नहीं है। तिरुनेलवेली में आज बूथ स्‍तरीय समिति की बैठक में उन्‍होंने विपक्ष द्वारा इसे काला विधेयक बताने जाने की आलोचना की।   गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गलत काम का आरोपी कोई भी व्‍यक्ति चाहे वो प्रधानमंत...

अगस्त 22, 2025 9:21 अपराह्न

views 37

वर्ष 2024-25 में तीन सौ छह लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्‍पादन हुआ: रसायन और उर्वरक मंत्रालय

पिछले दस वर्षों में घरेलू उर्वरक उत्‍पादन में जबर्दस्‍त वृद्धि देखी गई है। यूरिया का उत्‍पादन रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच गया है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2024-25 में तीन सौ छह लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्‍पादन हुआ। यह वर्ष 2013-14 में उत्‍पादित यूरिया से 35 प्रतिशत ज्‍यादा है।   वर्ष 2013...

अगस्त 22, 2025 9:18 अपराह्न

views 8

प्रधानमंत्री मोदी ने बौद्ध सर्किट के साथ-साथ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार के गया जंक्शन से वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन के साथ-साथ गया से दिल्‍ली के लिए अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन किया।   ये रेल सेवाएं, प्रधानमंत्री द्वारा बिहार में आज उद्घाटन की गई 12 हजार करोड़ रूपए की लागत वाली कई विकास...

अगस्त 22, 2025 9:09 अपराह्न

views 14

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 57वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 के पुरस्कारों का किया वितरण

संसदीय कार्य राज्‍यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज दिल्‍ली सरकार और नई दिल्‍ली नगर निगम के अन्‍तर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए 57वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 के पुरस्‍कारों का वितरण किया।   इस प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त करने वाले यमुना विहार सी ब्‍लॉक स्थित सर्वोदय कन्‍या विद्या...

अगस्त 22, 2025 9:04 अपराह्न

views 26

भारत के विदेश मुद्रा भंडार में हुई बढ़ोत्तरी

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15 अगस्त को समाप्त सप्ताह में लगभग डेढ़ अरब डॉलर बढ़कर 695 अरब 10 करोड़ डॉलर पर पहुँच गया। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक सांख्यिकीय अनुपूरक के अनुसार, पिछले सप्ताह, विदेशी मुद्रा आस्तियाँ, 1 अरब 90 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़कर 585 अरब  90 करोड़ डॉलर हो गईं। विशेष ...

अगस्त 22, 2025 8:58 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री मोदी 2 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने की 2 तारीख को नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस तीन दिवसीय आयोजन का उद्देश्य माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में देश की बढ़ती क्षमताओं और महत्वाकांक्षाओं को प्रदर्शित करना है।   आज नई दिल्ली में एक संवाददा...

अगस्त 22, 2025 8:35 अपराह्न

views 17

अपराध और भ्रष्टाचार तृणमूल कांग्रेस की पहचान बन गए हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 'आत्मनिर्भर भारत' आज का आदर्श वाक्य है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ढाँचे को ध्वस्त करने में भारत की मजबूती पर प्रकाश डाला।   आज शाम कोलकाता में एक जनसभा, परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि इच्छाप...

अगस्त 22, 2025 8:30 अपराह्न

views 17

भारतीय सशस्त्र बल दोलुंगमुख फायरिंग रेंज में बड़े पैमाने पर अभ्यास शुरू करेंगे

भारतीय सशस्त्र बल अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास, असम के लखीमपुर जिले में दुलुंग रिजर्व फॉरेस्ट में स्थित दोलुंगमुख फायरिंग रेंज में बड़े पैमाने पर अभ्यास शुरू करेंगे। 1 सितंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण अभियान में बम विस्फोट, रॉकेट प्रक्षेपण और हवाई शक्ति प्रदर्शन शामिल हैं।   लखी...

अगस्त 22, 2025 8:23 अपराह्न

views 21

रेल मंत्रालय फ्लाई ऐश के इस्तेमाल पर 25 अगस्त को नोएडा में राष्ट्रीय सम्मेलन का करेगा आयोजन

रेल मंत्रालय एनटीपीसी के सहयोग से फ्लाई ऐश के इस्‍तेमाल पर इस महीने की 25 तारीख को नोएडा में राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन आयेाजित करेगा। सम्‍मेलन में देश में स्‍वच्‍छ, हरित और संसाधन कुशल विकास के लिए फ्लाई ऐश के सतत प्रबंधन की रणनीतियों पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा।   तापीय विद्युत उत्‍पादन का एक बड़ा सह-...

अगस्त 22, 2025 5:19 अपराह्न

views 15

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने नेशनल ई-गवर्नेंस वेबिनार श्रृंखला-2025-26 की आयोजित

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने आज नेशनल ई-गवर्नेंस वेबिनार श्रृंखला-2025-26 आयोजित की। यह वेबिनार डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकारी प्रक्रिया पुनर्रचना में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपायों में उत्कृष्टता विषय पर आयो...