अगस्त 28, 2025 5:58 पूर्वाह्न
39
प्रधानमंत्री जन धन योजना के 11 वर्ष पूरे, दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल में शुमार
प्रधानमंत्री जन धन योजना को आज 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहलों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से इस पहल की घोषणा की थी। 28 अगस्त को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने इस अवसर को गरीबों की दुष्चक्र से म...