राष्ट्रीय

अगस्त 28, 2025 8:43 अपराह्न

views 24

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सीजी पावर की पहली सेमीकंडक्टर आउटसोर्स्ड असेंबली, परीक्षण सुविधा के प्रारंभिक संयंत्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज अहमदाबाद के निकट साणंद में सीजी पावर की पहली सेमीकंडक्टर आउटसोर्स्ड असेंबली और परीक्षण सुविधा के प्रारंभिक संयंत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री वैष्णव ने इस पायलट परियोजना को भारत के...

अगस्त 28, 2025 8:17 अपराह्न

views 10

रूस द्वारा रातभर किये गए हमलों में यूक्रेन के 17 लोगो की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस द्वारा रातभर किये हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह तड़के कीव में शक्तिशाली विस्फोट हुए। रूसी मिसाइल हमलों में शहर की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, जिनमें यूक्रेन में यूरोपीय संघ मिशन का मुख्यालय और ब्रिटिश काउंसिल ...

अगस्त 28, 2025 7:57 अपराह्न

views 11

समाज कल्‍याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा की आगामी रामलीला उत्सव सबसे विशाल और भव्‍य आयोजन  होगा

दिल्‍ली के समाज कल्‍याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने आश्‍वासन दिया कि राजधानी में आगामी रामलीला उत्सव सबसे विशाल और भव्‍य आयोजन  होगा। श्री सिंह ने यह बात रोहिणी सेक्टर-23 स्थित दिल्‍ली विकास प्राधिकरण के रामलीला मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद कही। उन्‍होंने बताया कि रामलीला केवल एक उत्सव न...

अगस्त 28, 2025 10:22 अपराह्न

views 22

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के रिपोर्ट के अनुसार 23 लाख से ज़्यादा अफ़ग़ान शरणार्थी वापस लौटें

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद - यूएनएचआरसी ने कहा है कि 2025 तक ईरान और पाकिस्तान से 23 लाख से ज़्यादा अफ़ग़ान शरणार्थी वापस लौट चुके हैं। इनमें से कई शरणार्थी ऐसे हालात में लौट रहे हैं जब अफगानिस्‍तान खुद उन्‍हें संभालने के लिए तैयार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने अंतर्राष्ट्रीय समु...

अगस्त 28, 2025 7:37 अपराह्न

views 28

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूल 30 अगस्त तक बंद

जम्मू-कश्मीर में लगातार मूसलाधार बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के निदेशक डॉ. नसीम जावेद चौधरी सभी सरकारी और निजी स्कूलों को तीस अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि लगातार मूसलाधार बारिश के कारण स्कूल परिसर में जलभराव, निचले इलाकों ...

अगस्त 28, 2025 7:18 अपराह्न

views 32

भारत और भूटान ने कृषि क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग-समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और भूटान ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। कृषि मंत्रालय के सचिव देवेश चतुर्वेदी और भूटान के कृषि सचिव थिनले नामग्याल ने थिम्पू में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि यह समझौता ज्ञापन भारत और भूटान के बीच स्थायी साझेदा...

अगस्त 28, 2025 7:11 अपराह्न

views 13

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य मंत्री डॉक्‍टर अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में कतर के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉक्‍टर अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद से मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने भारत और कतर के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को ...

अगस्त 28, 2025 6:57 अपराह्न

views 44

दिल्‍ली पुलिस अपराध शाखा ने अंतर्राज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ कर 16 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्‍त किए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश के बरेली से संचालित हो रहा था जहां से आरोपी मादक पदार्थ लाकर राजधानी में बेचते थे। उ...

अगस्त 28, 2025 6:52 अपराह्न

views 37

केरल में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

केरल में, मौसम विभाग ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। आज दोपहर बाद जारी पूर्वानुमान के अनुसार, छह जिलों में भारी वर्षा की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगस्त 28, 2025 6:47 अपराह्न

views 15

उप महापौर ने “दिल्ली को कूड़े से आजादी” अभियान के अंतर्गत प्लॉग रन में भाग लिया

दिल्‍ली नगर निगम के उप महापौर जयभगवान यादव ने आज नरेला क्षेत्र के बख्तावरपुर वार्ड संख्‍या-5 में "दिल्ली को कूड़े से आजादी" अभियान के अंतर्गत प्लॉग रन में भाग लिया। इस अवसर पर बख्तावरपुर गांव में सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटाया गया। उप महापौर ने उपस्थित अधिकारियों को गांव में निगम की भूमि पर स्थित ...