राष्ट्रीय

सितम्बर 1, 2025 8:16 अपराह्न

views 28

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जापान और चीन की यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश लौट आए हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जापान और चीन की यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश लौट आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्‍होंने चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।

सितम्बर 1, 2025 8:15 अपराह्न

views 10

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संचार विकार की समस्या के समाधान के लिए नवीन तकनीक और व्‍यवस्‍था विकसित करने का आह्वान किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय वाक और श्रवण संस्थान -एआईआईएसएच से संचार विकार की समस्या के समाधान के लिए नवीन तकनीक और व्‍यवस्‍था विकसित करने का आह्वान किया है। राष्‍ट्रपति ने आज मैसूर में संस्‍थान के हीरक जयंती समारोह को संबोधित किया। संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए, राष्ट्रपति ने...

सितम्बर 1, 2025 8:09 अपराह्न

views 17

बाढ़ प्रभावित पंजाब के किसानों को आश्वासन

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बाढ़ प्रभावित पंजाब के किसानों को आश्वासन दिया कि इस प्राकृतिक आपदा के समय केंद्र सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। श्री चौहान ने नई दिल्ली में कृषि क्षेत्र की राष्ट्रव्यापी स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए य...

सितम्बर 1, 2025 8:07 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में सेमिकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में सेमिकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे। यह तीन दिवसीय सम्मेलन देश में एक मजबूत और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा। प्रधानमंत्री बुधवार को कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के गोलमेज सम्‍मेलन में भी भाग लेंगे। ...

सितम्बर 1, 2025 8:05 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक लेख में वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के सुगम विकास का उल्‍लेख किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक लेख में वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के सुगम विकास का उल्‍लेख किया है। श्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लचीलापन भारत की आर्थिक यात्रा और विकास की कहानी को परिभाषित करता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल पर...

सितम्बर 1, 2025 8:04 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ करेंगे। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में उद्यमिता विकास को बल मिलने और समुदाय-आधारित उद्यमों के विकास में तेज़ी आने की संभावना है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर  संस्था के बैंक खाते में एक अर...

सितम्बर 1, 2025 7:55 अपराह्न

views 14

बिहार की मसौदा मतदाता सूची पर दावे, आपत्तियाँ और सुधार आज के बाद भी दायर किए जा सकते हैं- निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार की मसौदा मतदाता सूची पर दावे, आपत्तियाँ और सुधार आज के बाद भी दायर किए जा सकते हैं, लेकिन मतदाता सूची के अंतिम रूप देने के बाद ही उन पर विचार किया जाएगा। आयोग ने यह दलील बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय में दी। न्यायमूर्ति...

सितम्बर 1, 2025 7:52 अपराह्न

views 15

विज्ञान और प्रौद्योगिकी उन्नत अध्ययन संस्थान ने आईआईटी गुवाहाटी के सहयोग से एक ऑर्गेनोसेलेनियम यौगिक पर अनुसंधान, डिज़ाइन और संश्लेषण किया है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी उन्नत अध्ययन संस्थान ने आईआईटी गुवाहाटी के सहयोग से एक ऑर्गेनोसेलेनियम यौगिक पर अनुसंधान, डिज़ाइन और संश्लेषण किया है।     विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि यह नवविकसित यौगिक ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं की आक्रामकता को मॉड्युलेट करके कम कर सकता है। यह यौगिक कैंसर कोशिका...

सितम्बर 1, 2025 7:50 अपराह्न

views 14

सर्वोच्च न्यायालय ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण के देशव्यापी कार्यान्वयन को चुनौती देने वली जनहित याचिका आज खारिज कर दी

सर्वोच्च न्यायालय ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण के देशव्यापी कार्यान्वयन को चुनौती देने वली जनहित याचिका आज खारिज कर दी। याचिका में लाखों वाहन मालिकों को उनके वाहनों के लिए डिज़ाइन नहीं किए गए ईंधन का उपयोग करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया था। मुख्य न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति बी. आर. ग...

सितम्बर 1, 2025 7:48 अपराह्न

views 35

जनजातीय भाषाओं के लिए भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अनुवादक, आदिवाणी के बीटा संस्करण का शुभारंभ

जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने आज नई दिल्ली में जनजातीय भाषाओं के लिए भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अनुवादक, आदिवाणी के बीटा संस्करण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि आदिवाणी एक अग्रणी पहल है जिसमें जनजातीय भाषाओं को बढ़ावा देने, संरक्षित करने...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला