राष्ट्रीय

मार्च 25, 2026 12:56 अपराह्न

views 142

भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कहा कि देश भर में ईंधन की कोई कमी नहीं है

भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कहा है कि देश भर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि एलपीजी, कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट ...

मार्च 25, 2026 12:20 अपराह्न

views 48

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने ईसीआई को पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े मतदाता मुद्दे 6 अप्रैल से पहले सुलझाने का मौखिक निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने निर्वाचन आयोग को पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर प्रक्रिया के अंतर्गत विचाराधीन मतदाताओं के मुद्दे को 6 अप्रैल से पहले सुलझाने का मौखिक निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि उन निर्वाचन क्षेत्रों को प्राथमिकता देनी चाहिए जहां पहले ...

मार्च 25, 2026 12:11 अपराह्न

views 117

सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चर्चा करने के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक

सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चर्चा करने के लिए आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद परिसर में होगी। संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार ने विपक्षी दलों के साथ मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि सं...

मार्च 25, 2026 12:05 अपराह्न

views 49

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कोलकाता के सॉल्ट लेक में एक संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज कोलकाता के सॉल्ट लेक में एक संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कल एक बैठक में उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को और अधिक संगठित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ चुनाव रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा भी की। पार्टी सूत्रों के...

मार्च 25, 2026 8:59 पूर्वाह्न

views 322

प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर  पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, भारत ने तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने ...

मार्च 25, 2026 8:51 पूर्वाह्न

views 174

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्त समूहों के गठन की भी घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की है और राज्‍यों से केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस संकट से बचने के लिए टीम इंडिया के रूप में कार्य करने की अपील की है। युद्ध के गंभीर दुष्प्रभावों का जिक्र करते हुए, श्री मोदी ने ...

मार्च 25, 2026 9:49 पूर्वाह्न

views 107

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने हेतु एक नया आदेश जारी किया है। यह निर्देश होर्मुज जलडमरूमध्य में अवरोध के कारण ईंधन आपूर्ति में संभावित बाधाओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच जारी किया गया है। स...

मार्च 25, 2026 7:22 पूर्वाह्न

views 105

आज लोकसभा में वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन वित्‍त विधेयक 2026 पर हुई चर्चा का देंगी उत्‍तर

आज लोकसभा में वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन वित्‍त विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का उत्‍तर देंगी। इस विधेयक का उद्देश्‍य वित्‍त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार के वित्‍तीय प्रस्‍तावों को लागू करना है। लोकसभा में आज दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर भी चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य दिव...

मार्च 25, 2026 6:36 पूर्वाह्न

views 349

सरकार का आश्वासन: पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया

सरकार ने आश्वासन दिया है कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है और एलपीजी का घरेलू उत्पादन बढ़ा दिया गया है तथा सभी संयंत्र अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर आयोजित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस म...

मार्च 25, 2026 6:20 पूर्वाह्न

views 55

सीडीएस जनरल अनिल चौहान और ब्रिटेन के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल सर हार्वे स्मिथ ने बैठक की

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और ब्रिटेन के वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल सर हार्वे स्मिथ ने कल नई दिल्ली में एक बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रशिक्षण आदान-प्रदान, खुफिया सहयोग और एकीकृत सैन्य सहयोग में हुई प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान, जनरल अनिल चौहान ने 17वीं सैन्य उप-समूह...