राष्ट्रीय

जनवरी 27, 2026 10:30 अपराह्न

views 67

सरकार ने अंडमान के मायाबंदर में 200 करोड़ रुपये लागत वाला स्मार्ट मत्स्य बंदरगाह मंजूर किया

सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर में 200 करोड़ रुपये की लागत से एक स्मार्ट और एकीकृत मत्स्य बंदरगाह के विकास को मंजूरी दे दी है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बताया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत सत प्रतिशत केन्‍द्रीय सहायता से वित्त पोषित होगी...

जनवरी 27, 2026 9:53 अपराह्न

views 64

भारत 2035 तक शीर्ष चार सेमीकंडक्टर विनिर्माण देशों में शामिल होगा: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत 2035 तक विश्व के शीर्ष चार सेमीकंडक्टर विनिर्माण देशों में शामिल होने की राह पर अग्रसर है। नई दिल्ली में स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रतिनिधियों से उन्होंने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर कार्यक्रम एक दीर्घकालिक और सुनिय...

जनवरी 27, 2026 9:46 अपराह्न

views 37

उच्चतम न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एसिड हमले के मामलों का विवरण मांगा

उच्‍चतम न्‍यायालय ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एसिड हमले के मामलों की संख्या और अदालतों में उनकी स्थिति सहित कई तरह की जानकारी देने को कहा है। न्‍यायालय ने पीड़ितों की सहायता के लिए पुनर्वास उपायों की जानकारी देने का भी निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्‍यायाधीश आर महा...

जनवरी 27, 2026 9:43 अपराह्न

views 22

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में यूरोपीय परिषद अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते के संपन्न होने पर प्रसन्‍नता व्यक्त की। यह भारत-यूरोप...

जनवरी 27, 2026 9:32 अपराह्न

views 31

पीएम-विकास के तहत ‘प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन’ पर आईआईटी दिल्ली में कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन- पीएमविकास के लिए एक कार्यशाला का आयोजन आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान दिल्ली में किया गया। इसका विषय समावेशी कौशल विकास भविष्य: एक बहु-हितधारक संवाद था। यह कार्यशाला अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के प्रबंधन अध्ययन विभाग के सहयोग से आ...

जनवरी 27, 2026 9:24 अपराह्न

views 26

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी: वस्त्र मंत्रालय

वस्त्र मंत्रालय ने कहा है कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता देश के वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए एक परिवर्तनकारी व्यापार समझौता है। मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय संघ वस्त्र और परिधान के लिए भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में यूरोपीय संघ को देश के व...

जनवरी 27, 2026 8:55 अपराह्न

views 689

भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, यूरोपीय संघ के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन के बीच नई दिल्ली में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। वार्ता के बाद व्यापार, सुरक्षा, रक्षा साझेदारी, गतिशीलता, आपदा जोखिम प्रबंध...

जनवरी 27, 2026 9:09 अपराह्न

views 60

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता द्विपक्षीय संबंधों की बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने इस समझौते को संभव बनाने में वर्षों से योगदान देने वाले सभी यूरोपीय नेताओं को उनके रचनात्मक दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता के ...

जनवरी 27, 2026 9:18 अपराह्न

views 76

संसद का बजट सत्र कल से शुरू, सर्वदलीय बैठक में सरकार ने सहयोग की अपील की

संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज संसद भवन के संसदीय सौध में सर्वदलीय बैठक बुलाई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल मुरुगन इस अवसर पर उपस्थित थे। क...

जनवरी 27, 2026 7:51 अपराह्न

views 82

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत रंग महोत्सव के 25वां संस्करण का शुभारंभ किया

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजधानी मे आज राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय - एन.एस.डी  द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव के 25वां संस्करण का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का विषय इस वर्ष संवाद, संस्कृतियों का है। महोत्सव के दौरान कुल 277 भारतीय प्रस्तुतियां...