राष्ट्रीय

जुलाई 30, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 31

वायनाड में भूस्खलन से लोगों की मौतों पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने व्यक्त किया गहरा शोक

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वायनाड में भूस्खलन में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने प्रार्थना की है।उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

जुलाई 30, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 35

केरल: गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की

  गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायनाड में भूस्खलन की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल इलाके में युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चला रहा है। श्री शाह ने घ...

जुलाई 30, 2024 1:21 अपराह्न

views 43

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां पटरी से उतरीं, दो यात्रियों की मौत और कई घायल

  झारखंड में चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियों के पटरी से उतर जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान दो यात्रियों के शव बरामद किये गए। घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कर...

जुलाई 30, 2024 10:42 पूर्वाह्न

views 30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में हुए भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में मरने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से भी ब...

जुलाई 30, 2024 10:20 पूर्वाह्न

views 34

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

  झारखंड में चक्रधरपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव के पास बड़ाबाम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां पटरी से उतर जाने से कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन हावड़ा से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जा रही थी। चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डी...

जुलाई 30, 2024 9:57 पूर्वाह्न

views 21

उड़ान योजना के अंतर्गत 85 हवाई अड्डों को जोड़ने वाले 579 मार्ग शुरू किए गए

  उड़ान योजना के अंतर्गत वर्तमान में 13 हेलीपोर्ट और 2 जल हवाई अड्डों सहित 85 हवाई अड्डों को जोड़ने वाले कुल 579 मार्ग शुरू किए गए हैं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में 21 नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों क...

जुलाई 30, 2024 2:08 अपराह्न

views 44

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज

  श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया भारतीय समयानुसार आज शाम सात बजे तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेलेगी। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का लक्ष्य अब अंतिम मैच जीतकर 3-0 से जीत हासिल करके क्लीन स्वीप करना है। इस मैच के...

जुलाई 30, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 22

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

  1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 52 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 1142 पुरुष, 254 महिलाएं, तीन बच्चे, 66 साधु और 12 साध्वियां (महिला साधु) श...

जुलाई 30, 2024 10:24 पूर्वाह्न

views 14

‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद 'जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत' नामक एक सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने किया है। इसका उद्देश्य उद्योग की भूमिका और विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के प्रति एक ...