राष्ट्रीय

अगस्त 6, 2024 4:51 अपराह्न

views 14

बांग्लादेश में अशांति के बीच भारत ने 19 हजार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक प्रयासों को बढ़ाया: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर  

  बांग्लादेश में अशांति के बीच भारत अपने राजनयिकों के माध्यम से वहां भारतीय नागरिकों के लगातार संपर्क में है। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने संसद के दोनों सदनों में स्‍वत: बयान देते हुए बताया कि इस समय करीब 19 हजार भारतीय नागरिक बांग्लादेश में हैं, जिनमें नौ हजार विद्यार्थी शामिल हैं। आज राज्यसभा में ...

अगस्त 6, 2024 2:18 अपराह्न

views 25

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3 लाख 24 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए: कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर

केंद्र ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को अब तक 3 लाख 24 हजार करोड़ रुपये वितरित किए हैं। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब तक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से लाभार्थिय...

अगस्त 6, 2024 2:04 अपराह्न

views 8

साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए एक करोड़ 92 लाख सिम कार्ड ब्लॉक किए गए: वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी

सरकार ने कहा है कि साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए देशभर में एक करोड़ 92 लाख सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार की साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि सिटीजन फाइनें...

अगस्त 6, 2024 1:52 अपराह्न

views 29

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में 22 नए एम्स को मंजूरी दी गई: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल

सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में 22 नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी दी गई है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 19 एम्स ने क...

अगस्त 6, 2024 1:27 अपराह्न

views 40

संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर आज बयान देंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर बयान देंगे। डॉ. जयशंकर राज्यसभा में दिन के ढाई बजे और लोकसभा में साढ़े तीन बजे वक्‍तव्‍य देंगे। इससे पहले, सरकार ने आज सुबह बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न...

अगस्त 6, 2024 1:06 अपराह्न

views 20

देश में पिछले 10 सालों में वामपंथी उग्रवाद में 53 फीसदी की कमी आई: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

सरकार ने आज कहा कि देश में पिछले दस सालों में वामपंथी उग्रवाद में बहुत कमी देखी गई है। साल 2004 से अप्रैल 2014 की तुलना में पिछले दस वर्षों के दौरान वामपंथी उग्रवाद से जुड़े मामलों में 53 फीसदी की कमी आई है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वामपंथी...

अगस्त 6, 2024 12:00 अपराह्न

views 31

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 2 3 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिनों तक बड़े पैमाने पर और कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले इलाकों और सिक्किम में आज भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,...

अगस्त 6, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 26

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी

सरकार ने बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित...

अगस्त 6, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 21

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने औपचारिक दस्तावेज हस्तांतरण की अध्यक्षता की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने फिजी में सुपर स्पेशलिटी हृदय रोग अस्पताल तथा सुवा में भारतीय उच्चायोग कार्यालय और सांस्कृतिक केंद्र परियोजना के दस्‍तावेज औपचारिक रूप से सौंपे जाने के आयोजन की अध्यक्षता की। यह दस्‍तावेज फिजी में भारतीय उच्चायुक्त पी.एस कार्तिकेय...

अगस्त 6, 2024 11:47 पूर्वाह्न

views 18

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों के स्वागत समारोह की अध्यक्षता की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फिजी में उन्‍हें घर जैसा महसूस हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपनी संस्कृति और पारंपरिक मूल्य अक्षुण्ण रखे जाने प...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला