राष्ट्रीय

अगस्त 9, 2024 7:43 अपराह्न

views 14

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संसद के बजट सत्र को सार्थक बताया, कहा दोनों सदनों में रहा सुचारू कामकाज

  संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि संसद का बजट सत्र काफी सार्थक रहा। नई दिल्ली में श्री रिजिजू ने कहा कि पूरे सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सुचारू कामकाज हुआ। श्री रिजिजू ने बताया कि सत्र का एक भी दिन बर्बाद नहीं हुआ और दोनों सदन सुचारू रूप से चले। इस दौरान संसद ने बजटीय प्र...

अगस्त 9, 2024 9:35 अपराह्न

views 20

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2024 परीक्षा में देरी की याचिका खारिज की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज राष्‍ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा - नीट पीजी 2024 की परीक्षा में देरी करने की याचिका खारिज कर दी है, यह परीक्षा 11 अगस्त को होने वाली है। अदालत ने कहा कि 2 लाख छात्रों के भविष्य को खतरे में डालना अन्याय होगा। याचिका में तर्क दिया गया था कि परीक्षा के लिए निर्धारित शहर पर...

अगस्त 9, 2024 7:19 अपराह्न

views 18

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड की सफल यात्रा के बाद तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा शुरू की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु न्‍यूजीलैंड की दो दिवसीय सफल यात्रा के बाद तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं। राष्ट्रपति कल सुबह डिली, तिमोर-लेस्ते पहुंचेंगी। वे वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। 

अगस्त 9, 2024 7:08 अपराह्न

views 21

एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए तेल अवीव के लिए उड़ानें निलंबित की

  एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में वर्तमान स्थिति को देखते हुए अगली सूचना तक तत्काल प्रभाव से तेल अवीव, इज़राइल के लिए उड़ान संचालन निलंबित कर दिया है। एयर इंडिया ने कहा कि वह लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और यात्रियों तथा चालक दल की सुरक्षा के लिए उसने अपना परिचालन निलंबित कर दिया है। 

अगस्त 9, 2024 6:18 अपराह्न

views 17

लोकसभा ने भारतीय वायुयान विधेयक 2024 किया पारित

  लोकसभा ने आज भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पारित कर दिया है। यह विधेयक केंद्र सरकार को किसी भी विमान या विमान की श्रेणी के डिजाइन, निर्माण, रख-रखाव, कब्जे, उपयोग, संचालन, बिक्री, निर्यात या आयात को विनियमित करने और सुरक्षित करने के लिए नियम बनाने का अधिकार देता है। इस विधेयक का उद्देश्य किसी भी हवाई ...

अगस्त 9, 2024 7:57 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बात की और उन्‍हें चोट से जूझने के बावजूद अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीतने पर बधाई दी।   बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के अरशद नदीम के बारे में टिप्पणियों के लिए नीरज की मां सरोज देवी की भी सराहना की, जिन्होंने ओलंपिक ...

अगस्त 9, 2024 9:37 अपराह्न

views 14

संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए हुए स्थगित

संसद के दोनों सदन आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिये गये। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू हुआ था और यह सोमवार को समाप्त होने वाला था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि 115 घंटे तक चले इस सत्र में 15 बैठकें हुईं। उन्होंने कहा कि बजट पर 27 घंटे से ज्‍यादा चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान ...

अगस्त 9, 2024 6:08 अपराह्न

views 20

मुख्य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज कहा कि निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी आंतरिक या बाहरी ताकतों को चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्...

अगस्त 9, 2024 6:01 अपराह्न

views 15

राज्यसभा में जया बच्चन के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी के लिए निंदा प्रस्ताव लाया गया

  राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के बारे में कथित असंसदीय टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी की जया बच्चन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया है। सदन के नेता जेपी नड्डा ने ये प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की टिप्पणियां असंसदीय और बेहद आपत्तिजनक थीं। श्री धनखड़ ने जया बच्‍चन की टिप्पणी पर कड़ी आपत्...

अगस्त 9, 2024 6:57 अपराह्न

views 18

लोकसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 की समीक्षा के लिए 21 सदस्यीय संयुक्त समिति के गठन को पारित किया

लोकसभा ने आज वक्फ संशोधन विधेयक 2024 की समीक्षा से संबंधित सदन की संयुक्त समिति के 21 सदस्यों को नामित किए जाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है। जगदम्बिकापाल, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्य, दिलीप सैकिया, गौरव गोगोई, इमरान मसूद, मोहम्‍मद जावेद, कल्‍यान बनर्जी और असदुद्दीन ओवैसी सदस्यों में शामिल हैं। ...