राष्ट्रीय

फ़रवरी 10, 2026 10:23 अपराह्न

views 78

केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने राष्ट्रव्यापी सामूहिक औषधि वितरण अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्षिक राष्ट्रव्यापी सामूहिक औषधि वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्‍य 12 प्रभावित राज्यों में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस का उन्मूलन करना है। श्री नड्डा ने वर्ष 2027 तक इस बीमारी को समाप्त करने के लिए ...

फ़रवरी 10, 2026 10:21 अपराह्न

views 81

आयकर अधिनियम की धारा 132 पर सुनवाई में शीर्ष अदालत की टिप्पणी

सर्वोच्च न्यायालय ने आज डिजिटल युग में जांचकर्ताओं के सामने आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को रेखांकित करते हुए कहा कि तलाशी और जब्ती से पहले पूर्व सूचना देने से जांच शुरू होने से पहले ही विफल हो सकती है। सर्वोच्‍च न्यायालय आयकर अधिनियम की धारा 132 के अन्‍तर्गत तलाशी और जब्ती शक्तियों के दायरे को चुन...

फ़रवरी 10, 2026 10:19 अपराह्न

views 67

‘समृद्धि’ योजना में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 4 एक्सेलेरेटर चयनित

उत्तर प्रदेश ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी "समृद्धि" योजना में शानदार प्रदर्शन किया है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से संचालित इस योजना में राज्य के 10 में से 4 एक्सेलेरेटर चयनित हुए हैं। इनके माध्‍यम से 35 स्टार्ट अप्स को त्‍वरित सहायता दी गई और 27 को वित्त पोषण प्राप्‍त ...

फ़रवरी 10, 2026 10:17 अपराह्न

views 50

सुप्रीम कोर्ट ने 17 राज्यों को एनआईए विशेष अदालतें स्थापित करने का नोटिस दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने आज 17 राज्यों को नोटिस जारी कर एनआईए की विशेष अदालतों की स्थापना सुनिश्चित करने को कहा है। यह नोटिस उन राज्यों के लिए है जहां आतंकरोधी कानूनों के तहत 10 या उससे अधिक मामले लंबित हैं। मुख्य न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने गृह मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत व्य...

फ़रवरी 10, 2026 10:16 अपराह्न

views 60

नीति आयोग ने विकसित भारत और नेट ज़ीरो पर अध्ययन रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत और नेट ज़ीरो की दिशा में परिदृश्यों पर अध्ययन रिपोर्ट जारी की। इन रिपोर्टों में भवन, कृषि, अपशिष्ट और परिवर्तन के सामाजिक प्रभावों पर क्षेत्रवार विश्‍लेषण प्रस्‍तुत किया गया है। इस श्रृंखला में भारत के दीर्घकालिक परिवर्तन मार्गों को रेखांकित किया गया है। जिस...

फ़रवरी 10, 2026 10:14 अपराह्न

views 54

शशि थरूर ने बजट की आलोचना की, भाजपा ने बताया विकासोन्मुख

लोकसभा में केंद्रीय बजट पर कल भी चर्चा जारी रहेगी। आज कांग्रेस सदस्‍य शशि थरूर ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारी खर्च में कमी आई है और कर संग्रह स्थिर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वर्ष के बजट में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और असमानता को नजरअंदाज किया गया है। श्री थरूर ने विभिन्न कल्याणकारी य...

फ़रवरी 10, 2026 10:11 अपराह्न

views 30

विक्रम मिसरी और लिंडी कैमरून ने सामाजिक सुरक्षा करार पर किए हस्ताक्षर

भारत ने आज नई दिल्ली में ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के साथ सामाजिक सुरक्षा अंशदान से संबंधित एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस समझौते पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने हस्ताक्षर किए। मंत्रालय ने कहा है कि इस ...

फ़रवरी 10, 2026 10:09 अपराह्न

views 23

ए.एम.ए.एम ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते का स्वागत किया

आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ-ए.एम.ए.एम ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे देश के दवा क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और स्थिर विकास बताया है। मीडिया से बातचीत में ए.एम.ए.एम के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मुल्तानी ने कहा कि अंतरिम ढांचा महत्वपूर्ण नीतिगत निश्चितता प्रदान करता है क्योंकि औषधि उत्...

फ़रवरी 10, 2026 10:03 अपराह्न

views 30

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता अभूतपूर्व: वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता वास्तव में अभूतपूर्व है। जर्मनी के न्यूरेम्बर्ग में आज बायोफैच शो के उद्घाटन समारोह में उन्‍होंने कहा कि यह समझौता वैश्विक अर्थव्यवस्था के लगभग चौथाई हिस्से को एक साथ लाता है। वाणिज्य सचिव ने कहा कि दोनों पक्...

फ़रवरी 10, 2026 9:57 अपराह्न

views 100

लोकसभा अध्यक्ष अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही में नहीं होंगे शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। विपक्ष ने आज सुबह लोकसभा अध्यक्ष बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। विपक्ष ने यह नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंपा । लोकसभा सचिवालय के सूत...