राष्ट्रीय

अगस्त 13, 2024 8:48 अपराह्न

views 11

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में हज आवेदन-2025 और जियो पारसी योजना पोर्टल का शुभारंभ किया

  अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में हज आवेदन-2025 और जियो पारसी योजना पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी मौजूद थे। श्री रिजिजू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सऊदी अरब ने हज-2025 के लिए भारत को 1 लाख 75 हजार स...

अगस्त 13, 2024 8:45 अपराह्न

views 35

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल कॉलेजों को सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए परामर्श जारी किया

    राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा आयोग ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को एक परामर्श जारी कर कॉलेज तथा अस्‍पताल परिसरों में कर्मचारियों, शिक्षकों, मेडिकल छात्रों और रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने कहा है कि ओपीडी, वार्डों, केजुअल्टी, होस्‍टलों और परिसर में स्थित आ...

अगस्त 13, 2024 8:38 अपराह्न

views 91

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जगदंबिका पाल को वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के लिए संयुक्‍त संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल को वक्‍फ संशोधन विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्‍त संसदीय समिति का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। इस समिति का गठन विधेयक की विस्‍तृत जांच के लिए किया गया है। संसद के हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान यह विधेयक लोकसभा में पेश किय...

अगस्त 13, 2024 8:31 अपराह्न

views 16

राष्‍ट्रीय महिला आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज का किया दौरा

    राष्‍ट्रीय महिला आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कोलकाता में आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्रिंसिपल सुचित्रा पॉल और अधीक्षक बुलबुल मुखोपाध्‍याय से मुलाकात की तथा स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल की एक सदस्‍य सुश्री डेलिना खांडप ने कहा कि अस्‍पताल में सुरक्षा व्‍...

अगस्त 13, 2024 8:08 अपराह्न

views 12

कोयला मंत्रालय ने देश में उत्पादन बढ़ाने के लिए नई योजना शुरू की

  कोयला मंत्रालय ने वैश्विक खनन ऑपरेटरों के माध्यम से देश में कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना का लक्ष्य खनन संचालन को सुव्यवस्थित करके लागत कम करना तथा कोयला उत्पादन में वृद्धि करना है। इन ऑपरेटरों को कोयले का खनन कर इसे कोल इंडिय...

अगस्त 13, 2024 9:33 अपराह्न

views 10

केंद्र सरकार ने कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया

केंद्र सरकार ने कोलकाता में एक डॉक्टर की हत्या के विरोध में देशभर में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। सरकार ने डॉक्टरों पर हमलों की घटनाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का भी आश्वासन दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्...

अगस्त 13, 2024 7:59 अपराह्न

views 21

निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए कल केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक करेगा

  निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए कल केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक करेगा। हाल ही में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने केंद्रशासित प्रदेश का दौरा किया और जम्मू-कश्मीर में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन ...

अगस्त 13, 2024 7:55 अपराह्न

views 11

राउज एवेन्यू अदालत ने केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ाई

  दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू अदालत ने दिल्‍ली आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भारत राष्‍ट्र समिति की नेता के. कविता की न्‍यायिक हिरासत आज 2 सितंबर तक बढ़ा दी। इस मामले की सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और दिल्‍ली के पूर्व उप मुख...

अगस्त 13, 2024 7:52 अपराह्न

views 11

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्क पर राष्‍ट्रपति के संबोधन का रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जा...

अगस्त 13, 2024 6:44 अपराह्न

views 9

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को रवाना किया

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शाम अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को रवाना किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में एकता और राष्‍ट्रीय गौरव की भावना को बढाना है। यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी हिस्सा लिया।