राष्ट्रीय

अगस्त 14, 2024 9:01 अपराह्न

views 16

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्‍कार के लिए सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 103 कर्मियों का चयन किया गया है

      स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्‍कार के लिए सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 103 कर्मियों का चयन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज इन पुरस्‍कारों को मंजूरी दी। इनमें चार कीर्ति चक्र हैं जिसमें से तीन मरणोपरांत दिए जा रहे हैं,  ...

अगस्त 14, 2024 8:49 अपराह्न

views 8

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मौजूद थे।

अगस्त 14, 2024 8:48 अपराह्न

views 14

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात की

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय ओलंपिक दल से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ी देश के सभी युवाओं, खासकर यु...

अगस्त 14, 2024 8:44 अपराह्न

views 9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप के अध्यक्ष यंग लियू से मुलाकात की

       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप के अध्यक्ष यंग लियू से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत के भविष्य के क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में इस ग्रुप की...

अगस्त 14, 2024 8:42 अपराह्न

views 10

इस समय एक करोड़ लखपति दीदियां हैं जो सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाती हैं- शिवराज सिंह चौहान

      केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि देश में इस समय एक करोड़ लखपति दीदियां हैं जो सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमाती हैं। नई दिल्ली में लखपति दीदी और ड्रोन दीदी के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ...

अगस्त 14, 2024 8:40 अपराह्न

views 10

मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं को गति दी जाएगी- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

      वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि मुंबई वालों के जीवन को सुगम बनाने के लिए मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं को गति दी जाएगी। इसके तहत कांदिवली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर को तेजी से पूरा किया जाएगा। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए यहां मार्गदर्श...

अगस्त 14, 2024 8:20 अपराह्न

views 12

इलेक्ट्रॉनिक सामान के निर्यात में 37 दशमलव 3 प्रतिशत की वृद्धि

      इस साल जुलाई में भारत का व्यापारिक आयात सालाना आधार पर सात दशमलव चार प्रतिशत बढ़कर 57 अरब 48 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 53 अरब 49 करोड़ डॉलर था।     इस साल जुलाई में सेवा क्षेत्र का निर्यात 28 अरब चार करोड़ डॉलर होने का अनुमान है। पिछले साल इसी महीने में यह 26 अरब दो करोड़ ...

अगस्त 14, 2024 8:41 अपराह्न

views 13

भारतीय राजस्‍व सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है

     भारतीय राजस्‍व सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को स्‍वीकृति दी है। श्री नवीन वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी।

अगस्त 14, 2024 8:14 अपराह्न

views 22

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ बैठक की

      निर्वाचन आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ बैठक की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दो चुनाव आयुक्तों के साथ नई दिल्ली में श्री भल्ला के साथ बैठक की।     हाल ही में, मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग ने केंद्र शासित प्र...

अगस्त 14, 2024 8:11 अपराह्न

views 15

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि साइबर सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक कल्याण की नींव बनकर उभरी है

      रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि साइबर सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक कल्याण की नींव बनकर उभरी है, हमारा आधुनिक जीवन डिजिटल प्रौद्योगिकियों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है। नई दिल्ली में साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-सीसीओई के दूसरे चरण का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ...