राष्ट्रीय

सितम्बर 1, 2024 1:40 अपराह्न

views 10

सीसीपीए ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के संबंध में झूठे और भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने पर शंकर आईएएस अकादमी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के संबंध में झूठे और भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए शंकर आईएएस अकादमी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि यह यह निर्णय उपभोक्ताओं ...

सितम्बर 1, 2024 1:29 अपराह्न

views 27

देशभर में आज से मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

देशभर में आज से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। यह प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। इस वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत 1982 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के खाद्य एवं पोषण बोर्ड द्वारा की गई थी।

सितम्बर 1, 2024 1:12 अपराह्न

views 8

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बेंगलुरु में नवनिर्मित वंदे भारत शयनयान बोगी का निरीक्षण किया

रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्‍ट्रानिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज बेंगलुरु में बीईएमएल के परिसर में नवनिर्मित वंदे भारत शयनयान बोगी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत शयनयान बोगी का नया संस्करण परीक्षण के लिए तैयार है और अगले कुछ दिन में यह संयंत्र से बाहर आ जाएगा। ...

सितम्बर 1, 2024 1:16 अपराह्न

views 18

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाला

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राष्‍ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की।   एयर मार्शल तेजिन्दर सिंह राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। 13 जून 1987 ...

सितम्बर 1, 2024 1:20 अपराह्न

views 8

डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग में महानिदेशक का पदभार संभाला

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने आज नई दिल्‍ली में आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग में महानिदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत अपने 33 वर्ष के कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। 

सितम्बर 1, 2024 12:32 अपराह्न

views 14

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने के निर्णय को परिवर्तनकारी कदम बताया

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने के निर्णय को परिवर्तनकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम दर्शाता है कि लैंगिक समानता और लैंगिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। देहरादून में आज उत्तराखंड के राष्‍ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) के कै...

सितम्बर 1, 2024 8:49 पूर्वाह्न

views 16

सबसे बड़े अवसरों वाला देश है भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत सबसे बड़े अवसरों वाला देश है। उन्होंने देश में कारोबारी सुविधा, सुधार, स्थिर नीतिगत व्यवस्था और उच्च वृद्धि दर का वायदा भी किया है। श्री मोदी ने कल इकनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में निवेशकों से नवाचार, श्रेष्ठ निष्पादन, सकारात्मक पहल और उच्च गुणवत्ता व...

सितम्बर 1, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीतने पर रुबीना फ्रांसिस को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रुबीना की जीत निशानेबाजी में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है क्योंकि इस खेल में यह देश के लिए चौथा पदक है। राष्...

सितम्बर 1, 2024 8:18 पूर्वाह्न

views 14

मुस्लिम बुद्धिजीवियों और धार्मिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ संशोधन विधेयक के प्रस्तावों को समर्थन दिया

मुस्लिम बुद्धिजीवियों और धार्मिक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ संशोधन विधेयक में किए गए प्रस्तावों को समर्थन दिया। अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष और अजमेर दरगाह...

सितम्बर 1, 2024 8:09 पूर्वाह्न

views 12

खेल और युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया ने डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की

खेल और युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कल नई दिल्‍ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और उनमें संभावित सुधारों पर भी चर्चा की। श्री मांडविया ने सोशल मीडिया पर कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में एथलीटों को विश्‍वस्‍तरीय सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है...