राष्ट्रीय

सितम्बर 8, 2024 8:26 पूर्वाह्न

views 8

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस आज, विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग ने किया अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का आयोजन

आज अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस है। इसका आयोजन प्रत्‍येक व्‍यक्ति, समुदाय और समाज के लिए साक्षरता के महत्व की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाता है। इस वर्ष का विषय है- बहुभाषी शिक्षा संवर्धन: आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता। कल इस दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग ने ...

सितम्बर 8, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 11

केंद्र सरकार ही जम्मू-कश्‍मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर सकती है: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार ही जम्मू-कश्‍मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर सकती है। कल जम्मू में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से श्री शाह ने कहा कि उन्होंने स्वयं वर्ष 2019 में संसद में कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद उपयुक्त समय पर जम्मू-कश्‍मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। &...

सितम्बर 8, 2024 7:43 पूर्वाह्न

views 22

टिकट परीक्षक ने बचाई महिला की जान, मध्‍य रेलवे ने की प्रशंसा

मध्‍य रेलवे के मुंबई डिवीजन के टिकट परीक्षक रामावतार मीणा ने एक महिला यात्री की जान बचाकर बहादुरी का परिचय दिया है। शुक्रवार को एक ट्रेन के पुणे स्टेशन पहुंचने पर एक महिला यात्री फिसल गई जिससे उनके चलती ट्रेन के नीचे आ जाने का खतरा था। ऐन वक्त पर श्री मीणा ने महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया।...

सितम्बर 8, 2024 7:35 पूर्वाह्न

views 8

आशा छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा एसबीआई फाउंडेशन

भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन आशा छात्रवृति कार्यक्रम के तहत 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा। यह छात्रवृत्ति छठी कक्षा से स्नातकोत्तर तक के वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएगी। छात्रवृत्ति के तौर पर 15 हजार से दो लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह छात्रवृति अनुसूचित जाति एव...

सितम्बर 8, 2024 8:00 पूर्वाह्न

views 9

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में आज बहुत तेज वर्षा की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में कल तक के लिए भारी बारिश का अनुमान है। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, विदर्भ,...

सितम्बर 8, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 16

भारत-खाड़ी सहयोग परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए रियाद पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत-खाड़ी सहयोग परिषद के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक में भाग लेने के लिए आज सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे। दो दिन की इस यात्रा के दौरान वे भारत खाडी सहयोग परिषद देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। वे परिषद के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी मिलेंग...

सितम्बर 8, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 9

आज भारत दौरे पर आएंगे यूएई के युवराज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत पहुंच रहे हैं। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात का कार्यक्रम है।     इस यात्रा का उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात और भारत के संबंधों को प्रगाढ़ करना है। श्री खालिद के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारि...

सितम्बर 8, 2024 6:58 पूर्वाह्न

views 20

सरकार ने तुहिन कांत पांडेय को वित्त सचिव नामित किया

सरकार ने तुहिन कांत पांडेय को वित्त सचिव नामित किया है। श्री तुहिन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के ओडिशा संवर्ग के अधिकारी हैं। फिलहाल वे वित्त मंत्रालय में दो महत्वपूर्ण विभागों के प्रभारी सचिव हैं। इनमें लोक उद्यम विभाग तथा निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग-दीपम शामिल हैं।

सितम्बर 7, 2024 9:01 अपराह्न

views 34

शिक्षा बदलाव लाने तथा समाज की बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का माध्‍यम है- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

शिक्षा बदलाव लाने तथा समाज की बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का माध्‍यम है- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़   उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि शिक्षा बदलाव लाने तथा समाज की बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का माध्‍यम है। यह बात उन्‍होंने उत्तर प्रदेश के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गोरखपुर में ए...

सितम्बर 7, 2024 8:55 अपराह्न

views 5

भारतीय जनता पार्टी ने अफजल गुरु की फांसी के संदर्भ में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता उमर अब्‍दुल्‍ला के बयान की कड़ी निंदा की है

        भारतीय जनता पार्टी ने अफजल गुरु की फांसी के संदर्भ में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता उमर अब्‍दुल्‍ला के बयान की कड़ी निंदा की है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाता से कहा है कि यह गैर-जिम्‍मेदाराना और राष्‍ट्र विरोधी बयान है। उन्‍होंने कहा कि अफजल गुरु को कानून के अनुसार मौत की सज़ा दी...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला