राष्ट्रीय

मई 23, 2024 7:45 पूर्वाह्न मई 23, 2024 7:45 पूर्वाह्न

views 6

भारतीय महिला हॉकी टीम को यूरोपीय दौरे के अपने पहले प्रो-लीग मैच में अर्जेंटीना से मिली शिकस्त, आज बेल्जियम से होगा मुकाबला 

भारतीय महिला हॉकी टीम को यूरोपीय दौरे के अपने पहले प्रो-लीग मैच में, कल अर्जेंटीना से शून्य-पांच से हार का सामना करना पड़ा।भारतीय टीम मैच पर अपनी शुरुआती पकड़ को बनाए रखने में नाकाम रही। भारतीय टीम आज बेल्जियम से खेलेगी।

मई 23, 2024 7:38 पूर्वाह्न मई 23, 2024 7:38 पूर्वाह्न

views 4

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के मतदाताओं में करीब 27 हजार विस्थापित पंडित भी हैं शामिल, 25 मई को होगा मतदान 

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के मतदाताओं में करीब 27 हजार विस्थापित पंडित भी शामिल हैं। यहां 25 मई को वोट डाले जाएंगे। विस्थापित पंडितों के लिए जम्मू में 21 मतदान केंद्र के अलावा आठ सहायक केंद्र भी स्थापित किए गए हैं क्योंकि अनंतनाग-राजौरी में विस्थापित मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है।...

मई 22, 2024 8:46 अपराह्न मई 22, 2024 8:46 अपराह्न

views 1

वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में दो लाख दस हजार 874 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने की मंजूरी

   भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में दो लाख दस हजार 874 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है। आज मुंबई में आयोजित रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 608वीं बैठक के दौरान इसे मंजूरी दी गई। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरबीआई गवर...

मई 22, 2024 8:15 अपराह्न मई 22, 2024 8:15 अपराह्न

views 2

भारत-ब्रिटेन संयुक्त कार्य समूह की आतंकवाद-निरोध पर 16वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित

  भारत-ब्रिटेन संयुक्त कार्य समूह की आतंकवाद-निरोध पर 16वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। विदेश मंत्रालय में आतंकवाद निरोधक मामलों के संयुक्त सचिव के.डी. देवल और ब्रिटिश सरकार के एशिया और ओशिनिया के आतंकवाद निरोधक नेटवर्क के प्रमुख क्रिस फेल्टन ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने दोनों देश...

मई 22, 2024 8:11 अपराह्न मई 22, 2024 8:11 अपराह्न

views 4

रक्षा सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने भारत की साइबर रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है

  रक्षा सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने भारत की साइबर रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। जनरल चौहान ने आज नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा अभ्यास-2024 पर एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने साइबर क्षेत्र में सभी हितधारकों के बीच एकीकरण पर जोर दिया और उभरते सा...

मई 22, 2024 8:01 अपराह्न मई 22, 2024 8:01 अपराह्न

views 6

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र आई 4 सी ने कहा है कि भारत को लक्ष्य करके किये जाने वाले साइबर अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है

  भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र आई 4 सी ने कहा है कि भारत को लक्ष्य करके किये जाने वाले साइबर अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है और यह दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र से शुरू हो रही हैं। नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में आई 4 सी के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि कंबोडिया, म्यांमार और लाओस ...

मई 22, 2024 7:50 अपराह्न मई 22, 2024 7:50 अपराह्न

views 4

कल बुद्ध पूर्णिमा है

  कल बुद्ध पूर्णिमा है। यह दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक सिद्धार्थ गौतम बुद्ध के जन्मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बुद्धम शरणम गच्छामि की गूँज के साथ बुद्ध पूर्णिमा का महोत्सव आज से शुरू हो गया है। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । बौद...

मई 22, 2024 5:56 अपराह्न मई 22, 2024 5:56 अपराह्न

views 8

निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिए निर्देश

निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निर्देश दिए हैं कि वे पार्टी के प्रमुख प्रचारकों को ऐसे कोई भी बयान जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्‍लंघन होता हो उससे बचने के लिए औपचारिक नोट जारी करें। दोनों पार्टी अध्यक्षों को जारी किए गए पत्र में...

मई 22, 2024 1:47 अपराह्न मई 22, 2024 1:47 अपराह्न

views 10

मौसम विभाग ने कहा- अगले दो-तीन दिन में दक्षिण भारत में हो सकती है तेज वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है के अगले दो-तीन दिन में दक्षिण भारत में तेज वर्षा होने की उम्मीद है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर, मालदीव, कन्याकुमारी और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिन दक्षिण-पश्चिम मानसून से कुछ इलाकों में वर्षा के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताय...

मई 22, 2024 11:58 पूर्वाह्न मई 22, 2024 11:58 पूर्वाह्न

views 7

वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली में जल संकट पैदा करने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के लोगों और स्वयं के खिलाफ कथित साजिश करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की कड़ी आलोचना की है। वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली में पानी का प्रवाह रोक कर दिल्ली में जल संकट पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक जांच में पता चला है कि हरियाणा सरकार दिल्ली में यमुन...