राष्ट्रीय

फ़रवरी 14, 2026 10:37 अपराह्न

views 69

पंचायती राज मंत्रालय इंडिया एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी में लेगा भाग

पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी से शुरू होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी में भाग लेगा। शिखर सम्मेलन के दौरान मंत्रालय जमीनी स्तर पर सुशासन को मजबूत करने, प्रशासनिक दक्षता में सुधार और सार्वजनिक सेवा वितरण में उत्तरदायित्‍व बढ़ाने के लिए विकसित आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ...

फ़रवरी 14, 2026 10:36 अपराह्न

views 58

महाशिवरात्रि आस्था और आत्मचिंतन का प्रतीक: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में अध्यक्ष ने कहा कि यह त्यौहार आस्था, भक्ति, आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन का प्रतीक है। श्री बिरला ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की असीम करुणा, त्याग, संयम और दृढ़ संकल्प की याद दिलाती है।

फ़रवरी 14, 2026 9:16 अपराह्न

views 121

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 5 हज़ार 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार सौ पचास करोड़ से अधिक रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाई। गुवाहाटी में, प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह सेतु गुवाहाटी और उत्‍तरी गुवाहाटी को ...

फ़रवरी 14, 2026 9:07 अपराह्न

views 57

एआई पांचवीं औद्योगिक क्रांति को शक्ति प्रदान करेगा: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पांचवीं औद्योगिक क्रांति को शक्ति प्रदान करेगा। इसमें समाज पर पड़ने वाले असर, अंगीकार किये जाने और शासन पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा। एक कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगि...

फ़रवरी 14, 2026 9:05 अपराह्न

views 67

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर जोर दिया

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का उद्देश्य संपर्क, आवा-गमन और व्यापार सुनिश्चित करना है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में डॉ. जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में तत्काल सुधार की आवश्यकता है। इससे यह संगठन समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबि...

फ़रवरी 14, 2026 8:42 अपराह्न

views 62

प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकद रहित उपचार-राहत योजना शुरू करने को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकद रहित उपचार-राहत योजना शुरू करने की मंज़ूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की सड़क पर हर पात्र सडक दुर्घटना पीड़ित दुर्घटना की तारीख से सात दिनों तक डेढ़ लाख रुपये तक का नकद रहित उपचार प्राप्‍त करने का पात्र ह...

फ़रवरी 14, 2026 8:27 अपराह्न

views 45

भारत ने जलवायु परिवर्तन के लिए सकारात्‍मक कदम उठाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत ने जलवायु परिवर्तन के लिए सकारात्‍मक कदम उठाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई है। भारत अपने सकल घरेलू उत्‍पाद- जीडीपी का लगभग 5 दशमलव 6 प्रतिशत इस दिशा में खर्च कर रहा है। जर्मनी के म्यूनिख में आज 'अस्थिरता का पैमाना: गर्म होती दुनिया में जलवाय...

फ़रवरी 14, 2026 8:10 अपराह्न

views 60

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 फरवरी को चार दिन की ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाएंगे

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 फरवरी को चार दिन की ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग प्रगाढ़ करना तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते तालमेल को सुदृढ़ करना है। सेना प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्य...

फ़रवरी 14, 2026 7:30 अपराह्न

views 44

सर्वोच्च न्यायालय ने अधिवक्ताओं को 20 फरवरी तक एआई समिट में वर्चुअल रूप से शामिल होने की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन के दौरान अधिवक्‍ताओं को 20 फरवरी तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित होने की अनुमति दे दी है। यह निर्णय यातायात जाम की आशंका को देखते हुए लिया गया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय अधिवक्‍ता संघ के अनुरोध पर अधिवक्ता...

फ़रवरी 14, 2026 6:20 अपराह्न

views 38

भारत, विकासशील देशों की आवाज़ बनकर प्रौद्योगिकी से लोगों के जीवन में बदलाव ला रहा है: मंत्री जितिन प्रसाद

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि भारत, विकासशील देशों की आवाज़ बनकर प्रौद्योगिकी से जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में बदलाव लाना सुनिश्चित कर रहा है। नई दिल्ली में एक निजी सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला