राष्ट्रीय

फ़रवरी 17, 2026 10:10 पूर्वाह्न

views 35

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है।पांच दिवसीय यह सम्मेलन ग्‍लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है। इस आयोजन में बीस देशों के नेता भाग ले रहे हैं।

फ़रवरी 17, 2026 9:09 पूर्वाह्न

views 36

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि वासुदेव फड़के ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति की नींव रखी और युवाओं को मातृभूमि की स्वतंत्रता के लक्ष्य से जोड़ा। उन्होंन...

फ़रवरी 17, 2026 7:49 पूर्वाह्न

views 59

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से आंध्र प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से आंध्र प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर हैं। जहां वह अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा परेड-आईएफआर देखेंगी। राष्ट्रपति शाम को विशाखापत्तनम पहुंचेंगी। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उनका स्वागत करेंगे। शाम को राष्ट्रपति भोज का आयोजन किया जा...

फ़रवरी 17, 2026 7:49 पूर्वाह्न

views 57

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से ‘सेवा तीर्थ’ में मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से नवनिर्मित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में मुलाकात की। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात अत्यंत सुखद रही। उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों पर उनके विचार सदैव गंभीर, विचारशील और मार्...

फ़रवरी 16, 2026 10:36 अपराह्न

views 72

सामाजिक सद्भाव और भाईचारे पर प्रधानमंत्री मोदी, मुफ्ती-ए-आज़म के बीच चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में भारत के मुफ्ती-ए-आज़म शेख अबू बकर अहमद से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव, भाईचारा बढ़ाने और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मुफ्ती-ए-आज़म के प्रया...

फ़रवरी 16, 2026 10:34 अपराह्न

views 96

रक्षा मंत्री ने आकाश तृतीय और चतुर्थ रेजिमेंट लड़ाकू प्रणाली का शुभारंभ किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बेंगलुरु में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड - बीईएल में मिसाइल एकीकरण सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने आकाश तृतीय और चतुर्थ रेजिमेंट लड़ाकू प्रणाली का शुभारंभ किया और माउंटेन फायर कंट्रोल रडार का अनावरण किया। रक्षा मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाल...

फ़रवरी 16, 2026 10:29 अपराह्न

views 111

भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर, वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के लिए विश्वभर से लोग भारत आ रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के लिए विश्व के नेताओं, उद्योगपतियों, नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगि...

फ़रवरी 16, 2026 9:55 अपराह्न

views 122

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया। वे एक्सपो में कई स्टॉल पर भी गए। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित थे। 20 फरवरी तक चलने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो ...

फ़रवरी 16, 2026 9:47 अपराह्न

views 138

राष्ट्रपति मुर्मु ने संथाली जनजातीय भाषा की ओल चिकी लिपि के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। नई दिल्ली में ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ओल चिकी संथाली समुदाय का सशक्त परिचय है। उन्होंने कहा कि यह संथाली समुदाय में एकता स्थापित करने का...

फ़रवरी 16, 2026 9:42 अपराह्न

views 144

रक्षामंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास को बताया आवश्यक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बेंगलुरु में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन - डीआरडीओ के गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान का दौरा किया और स्वदेशी सैन्य गैस टरबाइन इंजन विकास से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें विकास के अधीन विभिन्न परियोजनाओं, भारतीय उद्योग, शिक्षाविदों और अनु...