राष्ट्रीय

नवम्बर 16, 2024 7:16 अपराह्न

views 16

हेमंत सोरेन सरकार आदिवासियों को वोट बैंक के तौर पर इस्‍तेमाल कर रही है- भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह

झारखण्‍ड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन के सभी दिग्‍गज नेता पार्टी उम्‍मीदवारों के पक्ष में जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन स.रकार आदिवासियों को वोट बैंक के तौर पर इस्‍तेमाल कर रही है। ...

नवम्बर 16, 2024 5:20 अपराह्न

views 30

कांग्रेस पार्टी ने मुंबई नामा घोषणापत्र जारी किया

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई है। श्री चिदंबरम ने आज मुंबई में एक संवाददाता सम्‍मेलन में बेरोजगारी को राज्य का सबसे गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने उद्योगों को पड़ोसी राज्यों में स्‍थापित करने के लिए सरकार की आलोचना की और प्याज निर्यात प्रत...

नवम्बर 16, 2024 4:37 अपराह्न

views 16

सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि वे मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाएं-गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने आज कहा है कि सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि वे मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाएं। पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में स्थिति नाजुक बनी हुई है। मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा है कि दोनों समुदायों के शरारती लोग हिंसंक गतिविधियों में लगे हुए हैं जिसमें कुछ लोगों की...

नवम्बर 16, 2024 2:09 अपराह्न

views 11

नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की पांँच-दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हो गये हैं। अपने वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्र में भारत के निकट सहयोगी नाइजीरिया की यह उनकी पहली यात्रा होगी। श्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा सामरिक भागीदारी की शुरूआत का अवसर प्रदान...

नवम्बर 16, 2024 2:05 अपराह्न

views 15

आने वाले 5 सालों में मुंबईकरों की आवाजाही में उल्लेखनीय सुधार होगाः अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले 5 सालों में मुंबईकरों की आवाजाही में उल्लेखनीय सुधार होगा। मुंबई प्रेस को संबोधित करते हुए उन्‍होंने बताया कि महाराष्ट्र में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं में एक लाख 64 हजार छह सौ पांच ​​करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि...

नवम्बर 16, 2024 1:58 अपराह्न

views 10

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा;बलों के साथ मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए। माओवादियों की सूचना मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल, विशेष कार्य बल और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम नारायणपुर जिले में तलाशी अभियान पर थी।   सुरक्षा बलों ने माओवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। घटनास्‍थल से बड़ी संख्या में हथ...

नवम्बर 16, 2024 1:57 अपराह्न

views 34

महाराष्‍ट्र के लोग महायुति-सरकार के ढाई-वर्ष के कार्यकाल से पूरी तरह संतुष्‍टः नरेन्‍द्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने समाज के हर वर्ग को सशक्‍त बनाने पर ध्‍यान केन्द्रित करने के लिए महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार के प्रयासों की सराहना की है। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अन्‍तर्गत महाराष्‍ट्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बातच...

नवम्बर 16, 2024 1:54 अपराह्न

views 9

मौसम विभाग ने केरल और माहे में भारी बारिश का अनुमान लगाया

मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज केरल और माहे में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 2 दिनों के दौरान रात और सुबह के समय घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।   मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनो...

नवम्बर 16, 2024 1:44 अपराह्न

views 7

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग में मासूमों की दुखद मौत पर दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग में मासूमों की दुखद मौत पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट राष्ट्रपति ने शोक संतप्त माता-पिता और परिवारों को इस भारी दर्द को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने घायल शिशुओं के शीघ्र स्वस...

नवम्बर 16, 2024 1:42 अपराह्न

views 11

नई दिल्ली में 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंडप का उद्घाटन किया

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आज नई दिल्ली में 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया। श्री सिंह ने कहा कि यह मेला कारीगरों को एक बड़ा मंच प्रदान करता है।   उन्होंने कहा कि इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मंडप में जनज...