राष्ट्रीय

नवम्बर 22, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 20

भारत और मालदीव अब अपनी-अपनी मुद्राओं में करेंगे लेन-देन

भारत और मालदीव अब अपनी-अपनी मुद्राओं यानी रूपए और रूफिया में में लेन-देन करेंगे। इस आशय के समझौते पर रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और मालदीव मॉनेटरी अथॉरिटी के गवर्नर अहमद मुनावर ने मुंबई में हस्ताक्षर किए। इससे आयातकों और निर्यातकों को भी अपनी मुद्रा में बिल भुगतान की सहूलियत होगी और भुगतान ...

नवम्बर 22, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 14

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पांच ज़िलों में ली तलाशी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने आतंकियों की घुसपैठ और सुरक्षा बलों तथा आम नागरिकों पर हाल के हमलों के मद्देनज़र, जम्मू-कश्मीर के पांच ज़िलों में तलाशी ली है। यह तलाशी रियासी, ऊधमपुर, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ ज़िलों में ली गई। तलाशी के दौरान एनआईए को ऐसे कई दस्तावेज़ मिले हैं जिनसे प्रतिबंधित गुटों...

नवम्बर 22, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 14

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन को सरकार का निर्देश- आधार से जुड़ी ओटीपी के जरिए कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नम्‍बर सक्रिय रहे

सरकार ने कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आधार से जुड़ी ओटीपी के जरिए कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नम्‍बर सक्रिय रहे। इसका उद्देश्य अधिकाधिक नियोक्‍ताओं और कर्मचारियों को इस वर्ष के बजट में घोषित नियोजन-आधारित आर्थिक प्रोत्‍साहन योजना का लाभ दिलाना है।   पहले चरण...

नवम्बर 22, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 16

सितम्‍बर महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन से 18 लाख 81 हजार नए सदस्य जुड़े

इस वर्ष सितम्‍बर महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन से 18 लाख 81 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। इनमें 59 प्रतिशत हिस्सेदारी 18 से 25 वर्ष के आयु समूह के लोगों की है। श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार, सदस्‍य संख्‍या में यह वृद्धि रोजगार के अवसर बढ़ने, कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूकता औ...

नवम्बर 22, 2024 8:34 पूर्वाह्न

views 17

आज नई दिल्ली में वर्ष 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज नई दिल्ली में वर्ष 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार कुल 82 युवा कलाकारों को दिया जाना है।   संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2006 में 40 वर्ष की आयु तक के युवा कलाकारों के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की थ...

नवम्बर 22, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 14

प्रधानमंत्री की गयाना यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि 56 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यह यात्रा की है: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री की गयाना यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि 56 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यह यात्रा की है। मंत्रालय के सचिव जयदीप मजूमदार ने गयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में पिछले डेढ वर्षों में दोनों देशों के बढ़ते संबंधों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ...

नवम्बर 22, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गयाना के जॉर्जटाउन में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गयाना के जॉर्जटाउन में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बापू के शांति और अहिंसा के शाश्‍वत मूल्‍यों को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि ये मूल्‍य मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जॉर्जटाउन में 1969 में गांधी जी की 100वीं वर्षगांठ की स्मृति में यह प्रतिमा...

नवम्बर 22, 2024 8:57 पूर्वाह्न

views 19

गयाना की संसद में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- समावेशी समाज बनाने का सबसे बड़ा साधन लोकतंत्र

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गयाना की संसद नेशनल असेंबली को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रथम की भावना भारत को सामूहिक रूप से प्रगति करने को प्रेरित करती है। श्री मोदी ने कहा कि भारत की निर्णय प्रक्रिया मानवता प्रथम के सिद्धांत पर आधारित होती है।     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने...

नवम्बर 22, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 13

भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिवों के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कल पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिवों के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की। बैठक में पार्टी महासचिव बी.एल. संतोष, अरूण सिंह, तरूण चुघ, दुष्यन्‍त गौतम और विनोद तावडे उपस्थि‍त रहे।

नवम्बर 22, 2024 7:48 पूर्वाह्न

views 16

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करने के लिए देशभर के शैक्षिक संस्थानों में मनाया जा रहा है जनजातीय गौरव पखवाड़ा

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करने के लिए देशभर के शैक्षिक संस्थानों में जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। देश भर में यह उत्सव भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत और जनजातीय समुदायों के योगदान के सम्मान में मनाया जा रहा है। सरकार ने जनजातीय समुदायों के विकास और उत्थान के लिए कई योजनाएँ शुरू की है...