राष्ट्रीय

नवम्बर 30, 2024 8:34 पूर्वाह्न

views 14

आई.सी.सी. चैम्पियन ट्रॉफी टूर्नामेंट से जुड़े मुद्दे पर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद बोर्ड के सदस्‍यों की हुई वर्चुअल बैठक

अगले वर्ष होने वाले आई.सी.सी. चैम्पियन ट्रॉफी टूर्नामेंट से जुड़े मुद्दे पर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद बोर्ड के सदस्‍यों की कल वर्चुअल बैठक हुई। मीडिया की ख़बरों में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से भारतीय टीम के पाकिस्‍तान नहीं जाने के भारत के दृढ़ रुख का आई.सी.सी. बोर्ड के सदस्‍यों ने समर्थन किया...

नवम्बर 30, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 16

केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक ने बागवानी से जुड़े किसानों के लिए 9 करोड़ 80 लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (ए.डी.बी.) ने बागवानी से जुड़े किसानों के लिए 9 करोड़ 80 लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से किसानों को रोग मुक्‍त प्रमाणित रोपण सामग्री प्राप्‍त हो सकेगी और फलों की उत्‍पादकता, गुणवत्‍ता बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने में सहायता मि...

नवम्बर 30, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 13

कराईकल और महाबलीपुरम के बीच 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवाती तूफान फेंजल

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाडी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान फेंजल के आज दोपहर तक उत्‍तरी तमिलनाडु के तट को पार करने और पुडुचेरी के पास कराईकल तथा महाबलीपुरम तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा हो सक...

नवम्बर 30, 2024 8:14 पूर्वाह्न

views 14

दिल्ली नगर निगम ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रयास तेज किए

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने नई दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। एमसीडी ने प्रदूषण नियंत्रण की चरणबद्ध कार्रवाई (जीआरएपी-IV) के दिशा-निर्देशों के चरण-4 का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी 12 क्षेत्रों में 372 निगरानी दल तैनात किए हैं इसमें 1 हजार 295 अधिकारी शमिल ...

नवम्बर 30, 2024 7:57 पूर्वाह्न

views 17

केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा- कपड़ा उद्योग में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि

केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा है कि कपड़ा उद्योग में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कल नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने बताया कि सरकार की समर्थ योजना (कपड़ा क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना) से 3 लाख 60 हजार महिलाएं लाभान्वित...

नवम्बर 30, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 29

ओडिशा के भुवनेश्‍वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज ओडिशा के भुवनेश्‍वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में भाग लेंगे। तीन दिन के इस सम्‍मेलन का कल केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। श्री मोदी कल भी इस सम्‍मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद से मुकाबला, ...

नवम्बर 29, 2024 9:40 अपराह्न

views 33

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महाकुंभ 2025 की प्रस्तावना के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ मेला वैश्विक एकता का प्रतीक है। महाकुंभ 2025 के शुभारंभ समारोह को आज संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि महाकुंभ संस्कृति, कला और शिल्प के वैश्विक आदान-प्रदान का अवसर है। उन्...

नवम्बर 29, 2024 9:40 अपराह्न

views 13

भारत जी-20 देशों में सबसे कम प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वाला देश

भारत जी-20 देशों में सबसे कम प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन करता है। देश का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 17 लाख 76 हजार टन (1.776 मिलियन टन) है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया, अमरीका और सऊदी अरब उच्च कार्ब...

नवम्बर 29, 2024 9:39 अपराह्न

views 93

कांग्रेस कार्य समिति ने मौजूदा राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में की बैठक

कांग्रेस कार्य समिति ने मौजूदा राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा के लिए आज नई दिल्ली में बैठक की। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि समिति ने ब्लॉकों और जिलों म...

नवम्बर 29, 2024 9:29 अपराह्न

views 15

सरकार की नीतियों का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट सुनिश्चित करना है: जितिन प्रसाद

सरकार ने आज कहा कि उसने ऑनलाइन गेमिंग से उत्पन्न जोखिमों और लत जैसे संभावित नुकसानों को दूर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और जव...