राष्ट्रीय

फ़रवरी 18, 2026 10:15 अपराह्न

views 37

चांद दिखने के साथ ही रमज़ान का पवित्र माह शुरू, कल से रखे जाएंगे रोज़े

आज शाम देश के कई हिस्सों में चाँद दिखाई देने के साथ ही कल से रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा। रमज़ान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर मनाई जाती है।

फ़रवरी 18, 2026 9:48 अपराह्न

views 37

सरकार ने मणिपुर में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर पर कब्जे के फर्जी दावे का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानियों ने मणिपुर स्थित भारतीय वायु सेना केन्‍द्र से एक हेलीकॉप्टर पर कब्जा कर लिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने इसे फर्जी बताया और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इकाई ...

फ़रवरी 18, 2026 9:40 अपराह्न

views 46

सरकार ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से जुड़ा फर्जी दावा खारिज किया: अश्विनी वैष्णव के बयान को बताया भ्रामक

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत चीनी रोबोट भारतीय रोबोट है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक इकाई ने बताया कि यह दावा निराधार है। इका...

फ़रवरी 18, 2026 9:37 अपराह्न

views 29

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जर्मनी के डिजिटल परिवर्तन मंत्री कार्सटेन वाइल्डबर्गर से मुलाकात की

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के डिजिटल परिवर्तन और सरकारी आधुनिकीकरण मंत्री कार्सटेन वाइल्डबर्गर से मुलाकात की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापक भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत दूरसंचार और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को बढ़ावा देना था। बैठक के दौरान दोनों देशों ने...

फ़रवरी 18, 2026 9:33 अपराह्न

views 35

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में ‘एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप’ पुस्तक का विमोचन किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन में एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप पुस्‍तक का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम के विस्तार, विविधता और बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाती है। मंत्रालय के अपर सच...

फ़रवरी 18, 2026 9:28 अपराह्न

views 44

विश्वास और मजबूत स्थिति भारत के व्यापार समझौतों का आधार: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विश्वास और मजबूत स्थिति भारत के व्यापार समझौतों के दो मुख्य आधार हैं। मुंबई में वैश्विक आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में श्री गोयल ने कहा कि भारत गठबंधन बनाने, मित्रता स्थापित करने तथा अपने व्यापार और निवेश संबंधी लक्ष्यों को विश्व के साथ संरेखित करने मे...

फ़रवरी 18, 2026 9:23 अपराह्न

views 62

अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे

संयुक्‍त अरब अमीरात के अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्‍ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात उन्नत प्रौद्योगिकी में विश्वसनीय साझेदार हैं और एक बेहतर तथा साझा भ...

फ़रवरी 18, 2026 9:20 अपराह्न

views 51

गूगल ने समुद्र के अंदर केबलों के माध्यम से 15 अरब डॉलर की भारत-अमरीका संपर्क पहल की घोषणा की

गूगल ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में घोषणा की है कि वह पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर केबलों से भारत को अमरीका से जोड़ेगा। कंपनी ने बताया कि अमरीका-इंडिया कनेक्ट अवसंरचना पहल के माध्यम से विशाखापत्तनम में एक नया अंतरराष्ट्रीय समुद्र के अंदर गेटवे स्थापित किया जाएगा। भारत को स...

फ़रवरी 18, 2026 9:15 अपराह्न

views 33

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में सुरक्षित व उत्तरदायित्वपूर्ण एआई पर सत्र आयोजित

नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के भीतर सुरक्षित और उत्तरदायित्वपूर्ण एआई के संचालन पर एक सत्र आयोजित किया गया। इसमें वैश्विक नेताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया। एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलार कारिस ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में भारत के नेतृत्व की सराहना क...

फ़रवरी 18, 2026 9:09 अपराह्न

views 136

फ्रांस के राष्ट्रपति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने AIIMS में भारत-फ्रांस एआई स्वास्थ्य परिसर का किया उद्घाटन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में वैश्विक स्वास्थ्य में एआई पर भारत-फ्रांस परिसर का उद्घाटन किया। यह पहल वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग को मजबूत करन...