दिसम्बर 7, 2024 6:09 अपराह्न
10
सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के बीच आज दसवीं बाजी भी ड्रॉ रही
सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के बीच आज दसवीं बाजी भी ड्रॉ रही। दोनों खिलाडी पांच-पांच अंक लेकर बराबरी पर हैं। प्रतियोगिती में लिरेन ने पहली बाजी जीती थी, जबकि गुकेश तीसरी बाजी में विजयी रहे थे, बाकी सभी बाजियां ड्रॉ रही हैं।