राष्ट्रीय

दिसम्बर 13, 2024 1:52 अपराह्न

views 12

जालंधर: डॉक्‍टर बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने अंतरिक्ष संचार और उपग्रहों में उपयोग किए जाने वाले नए उत्पाद विकसित किए

जालंधर स्थित डॉक्‍टर बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी ने अंतरिक्ष संचार और उपग्रहों में उपयोग किए जाने वाले नए उत्पाद विकसित किए हैं। एनआईटी के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी इनक्यूबेशन सेंटर-एसटीआईसी द्वारा शोधित और विकसित इन उत्पादों को हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के एक...

दिसम्बर 13, 2024 1:53 अपराह्न

views 9

उल्‍लंघन के मामले में सरकार ने हमेशा भर्ती एजेंसियों के विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई की : विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज कहा कि भर्ती एजेंसियों द्वारा उल्‍लंघन के मामले में सरकार ने हमेशा उनके विरूद्ध सख्‍त कार्रवाई की है और प्रवासियों की सुरक्षा का ध्‍यान रखा है। लोकसभा में प्रश्‍नों और पूरक प्रश्‍नों के उत्तर में विदेश मंत्री ने कहा कि देश में 2 हजार 164 भर्ती एजेंसी पंजीकृत हैं। जहां क...

दिसम्बर 13, 2024 1:48 अपराह्न

views 13

लोकसभा और राज्‍यसभा ने सबसे युवा विश्‍व शतरंज चैंपियन बनने पर डी गुकेश को बधाई दी

लोकसभा और राज्‍यसभा ने सबसे युवा विश्‍व शतरंज चैंपियन बनने पर डी गुकेश को बधाई दी है। 18 वर्ष के डी गुकेश ने करीबी मुकाबले में कल चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्‍व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता। राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि गुकेश की अपार प्रशंसा शतरंज जगत से बाहर भी की जा रही है। &nbsp...

दिसम्बर 13, 2024 1:22 अपराह्न

views 16

लोकसभा में आज हुई भारतीय संविधान के 75 वर्ष की शानदार यात्रा पर विशेष चर्चा की शुरूआत

लोकसभा में आज भारतीय संविधान के 75 वर्ष की शानदार यात्रा पर विशेष चर्चा शुरू हुई। चर्चा शुरू करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्‍कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को स्‍पर्श करते हुए राष्‍ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त्र किया। उन्‍होंने कहा कि संविध...

दिसम्बर 13, 2024 1:20 अपराह्न

views 17

दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय में भू-विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन और श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

दिसम्बर 13, 2024 1:16 अपराह्न

views 15

बांग्‍लादेश अपने हित में ऐसे उपाय करेगा कि अल्‍पसंख्‍यक वहां सुरक्षित रहें: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आशा व्‍यक्‍त की है कि बांग्‍लादेश अपने हित में ऐसे उपाय करेगा कि अल्‍पसंख्‍यक वहां सुरक्षित रहें। आज लोकसभा में पूरक प्रश्‍न के उत्तर में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बांग्‍लादेश में अल्‍पसंख्‍यकों पर अनेक हमले चिंता का विषय है और भारत ने बांग्‍लादेश के अधिकारियों का...

दिसम्बर 13, 2024 1:11 अपराह्न

views 10

सभापति के प्रति अविश्‍वास प्रस्‍ताव के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच शोर-शराबे के चलते दिनभर के लिए स्‍थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही

राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के प्रति अविश्‍वास प्रस्‍ताव के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्‍यों के बीच शोर-शराबे के कारण कार्यवाही दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी गई। कांग्रेस के नेतृत्‍व में विपक्ष ने सभापति के प्रति अविश्‍वास का प्रस्‍ताव दिया है। श्री धनखड़ ने कहा कि सदन को ये जानना चाहिए कि ...

दिसम्बर 13, 2024 1:15 अपराह्न

views 20

संसद हमले की 23वीं बरसी: दोनों सदनों में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

संसद के दोनों सदनों में 2001 के संसद हमले के शहीदों को आज श्रद्धांजलि दी गई। दोनों सदनों के सदस्‍यों ने वीर सुरक्षा कर्मियों के सम्‍मान में मौन भी रखा। जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने कहा कि 2001 में इसी दिन चौकस सुरक्षा कर्मियों ने अनुकरणीय साहस और वीरता का उदाहरण देत...

दिसम्बर 13, 2024 12:58 अपराह्न

views 13

ईपीएफओ ने रोजगार संबंधी योजनाओं को लेकर उद्योगों और कॉरपोरेट्स के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान की शुरुआत की

पंजाब में, कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय (ईपीएफओ) ने प्रधानमंत्री रोजगार से संबंधित प्रोत्साहन-ईएलआई की तीन योजनाओं को लेकर उद्योगों और कॉरपोरेट्स के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। ये योजना पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों को मान्यता देने और कर्मचारियों तथा नियोक्ताओं को सुव...

दिसम्बर 13, 2024 12:48 अपराह्न

views 18

दिल्ली के छह स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली के छह स्कूलों को ईमेल के ज़रिए आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अधिकारियों को सूचना मिलते ही छात्रों को वापस घर भेज दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पश्चिम विहार में भटनागर इंटरनेशनल स्कूल, श्रीनिवासपुरी में कैम्ब्रिज स्कूल, अमर कॉलोनी में डीपीएस, डिफेंस कॉल...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला