राष्ट्रीय

दिसम्बर 16, 2024 1:54 अपराह्न

views 15

देश में करीब 21 फर्जी विश्वविद्यालय हैं: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में करीब 21 फर्जी विश्वविद्यालय हैं। शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने आज लोकसभा में जानकारी दी कि पिछले दस वर्षों में बारह फर्जी विश्वविद्यालय बंद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई संस्थानों और विश्वविद्यालयों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

दिसम्बर 16, 2024 1:52 अपराह्न

views 15

छत्‍तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्‍तीसगढ़ के बस्तर जिले के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। उन्‍होंने यहां अमर शहीद वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

दिसम्बर 16, 2024 1:48 अपराह्न

views 11

तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया

तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जाकिर हुसैन अपनी असाधारण रचनात्मकता के लिए जाने जाते थे। उन्‍होंने कहा कि वे भारत और पश्चिम की संगीत परंपराओं के बीच एक सेतु थे।   उपराष्ट्रपति...

दिसम्बर 16, 2024 1:46 अपराह्न

views 17

थल सेना की पैंथर डिविजन ने विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में सैन्‍य उपकरणों का प्रदर्शन किया

थल सेना की पैंथर डिविजन ने विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में सैन्‍य उपकरणों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वीर नारियों का भी सम्‍मान किया गया।

दिसम्बर 16, 2024 1:41 अपराह्न

views 15

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 1971 के युद्ध के बहादुर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

विजय दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज 1971 के युद्ध के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।   एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बहादुर सैनिकों के सर्वोच्‍च बलिदान का स्‍म...

दिसम्बर 16, 2024 1:28 अपराह्न

views 21

नई दिल्‍ली: भारत और श्रीलंका के बीच हुआ परस्‍पर हितों के मुद्दों पर विचार-विमर्श

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भारत यात्रा पर आए श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच नई दिल्‍ली में चर्चा जारी है। दोनों नेता परस्‍पर हितों के मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।   इससे पहले, श्री दिसानयके का आज सुबह राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्‍वागत किया गया। राष...

दिसम्बर 16, 2024 1:22 अपराह्न

views 16

देश को रक्षा संपदाओं को आत्मनिर्भरता और सैन्य तत्परता को ध्‍यान में रखते हुए समृद्ध किया जाना चाहिए: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि देश को रक्षा संपदाओं को आत्मनिर्भरता और सैन्य तत्परता को ध्‍यान में रखते हुए समृद्ध किया जाना चाहिए। श्री धनखड़ ने नई दिल्ली में 7वें रक्षा संपदा दिवस के अवसर पर कहा कि भूमि का अधिकतम उचित उपयोग होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भूमि का सटीक प्रबंधन 2047 तक विकसित भा...

दिसम्बर 16, 2024 1:57 अपराह्न

views 24

सोनिया गांधी ने पीएम संग्रहालय और पुस्तकालय से प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए कागजात वापस ले लिए थे: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने आज एक मीडिया रिपोर्ट के बाद कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2008 में प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय-पीएमएमएल से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दान किए गए कागजात ले लिए थे।   पीएमएमएल सोसायटी के एक सदस्‍य तथा इतिहासकार रिज़वान क़ा...

दिसम्बर 16, 2024 1:11 अपराह्न

views 12

ईवीएम पर सवाल उठाने के लिए केन्‍द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने की कांग्रेस की निंदा

केन्‍द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर प्रश्‍न उठाने के लिए कांग्रेस की निंदा की है। संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में श्री जोशी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा ईवीएम पर असंगत रुख के लिए कांग्रेस की आलोचना का उल्‍लेख करते हुए कहा कि कुछ विपक्षी दल भी...

दिसम्बर 16, 2024 12:55 अपराह्न

views 10

विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- राष्ट्र वीर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करता है

विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि राष्ट्र उन वीर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करता है जिन्होंने इस दिन 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया था।   एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि सैनिकों के निस्वार्थ समर्पण और अटूट संकल्प ने राष्ट्र की रक्षा...