राष्ट्रीय

जनवरी 4, 2025 2:19 अपराह्न

views 22

पश्चिम बंगाल: कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया नदिया जिले में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के फुलिया में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्‍होंने संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की और छात्रों से बातचीत भी की। श्री सिंह ने एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पौधारोपड भी किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगा...

जनवरी 4, 2025 2:16 अपराह्न

views 32

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा- सरकार शैक्षणिक अवसंरचना को और बेहतर बनाने के लिए अधिक धनराशि उपलब्‍ध कराएगी

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा है कि सरकार शैक्षणिक अवसंरचना को और बेहतर बनाने के लिए अधिक धनराशि उपलब्‍ध कराएगी। आज दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में समर्पण समारोह का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान श्री प्रधान ने सशक्‍त बेटी और ई-दृष्टि परियोजनाओं का शुभारम्‍...

जनवरी 4, 2025 2:13 अपराह्न

views 16

अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भेजी गई चादर

अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर चढ़ाई गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 813वें उर्स के मौके पर दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई।   इस मौके पर श्री रिजिजू ने बुलंद दरवाजे से प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा। प...

जनवरी 4, 2025 2:11 अपराह्न

views 78

पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति का पूर्वानुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और सिक्किम में आज रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम कार्य...

जनवरी 4, 2025 2:10 अपराह्न

views 12

आगामी दिल्‍ली विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने आज आगामी दिल्‍ली विधानसभा चुनावों के लिए 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि पार्टी नेता रमेश बिधूड़ी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालक...

जनवरी 4, 2025 2:08 अपराह्न

views 13

सरकार ने उचित नीतिगत रूपरेखा के साथ शहरी विकास की गति तेज की: केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने उचित नीतिगत रूपरेखा के साथ शहरी विकास की गति तेज की है। उन्‍होंने नई दिल्‍ली के लक्ष्‍मीबाई नगर में कामकाजी महिलाओं के हॉस्‍टल सुषमा भवन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने मोतीबाग में वर्चुअल रूप से एक पशु चिकित्‍सा केन्‍द्र का भी उद्घाटन क...

जनवरी 4, 2025 2:03 अपराह्न

views 11

भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली को वित्‍तीय घाटे में धकेलने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली को वित्‍तीय घाटे में धकेलने का आरोप लगाया है। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्‍ता डॉक्‍टर सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सत्‍ता में आने के बाद से दिल्‍ली की वित्‍तीय स्थिति ख़राब हुई है।   उ...

जनवरी 4, 2025 1:47 अपराह्न

views 14

विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया

विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के महासचिव एस के रूंगटा ने कहा कि ब्रेल को सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रेल के माध्यम से दृष्टिहीन...

जनवरी 4, 2025 12:53 अपराह्न

views 113

भारत में घटी ग्रामीण गरीबी, वर्ष 2023-24 में उल्लेखनीय रूप से घटकर 4.86 प्रतिशत हुई

भारत में वित्त वर्ष 2011-12 में ग्रामीण गरीबी दर 25.7 प्रतिशत थी, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में उल्लेखनीय रूप से घटकर 4.86 प्रतिशत हो गई है। भारतीय स्टेट बैंक के उपभोग व्यय सर्वेक्षण पर शोध के अनुसार पिछले बारह वर्षों में शहरी गरीबी 13.7 प्रतिशत से घटकर 4.09 प्रतिशत हो गई है।   भारतीय स्टेट बैंक...

जनवरी 4, 2025 2:01 अपराह्न

views 17

2014 से गांवों के लोगों को गरिमापूर्ण जीवन उपलब्‍ध कराने की प्राथमिकता के साथ ग्रामीण भारत के लिए काम कर रही सरकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गांवों को विकास और अवसरों के जीवंत केन्‍द्रों में बदलकर ग्रामीण भारत को सशक्‍त बनाने के सरकार के दृष्टिकोण पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से गांवों के लोगों को गरिमापूर्ण जीवन उपलब्‍ध कराने की प्राथमिकता के साथ सरकार, निरन्‍तर ग्रामीण भारत के लिए काम क...