राष्ट्रीय

फ़रवरी 22, 2026 9:04 अपराह्न

views 56

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्रामीण डाक सेवकों को ग्रामीण भारत की रीढ़ बताते हुए उनकी सराहना की

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्रामीण डाक सेवकों को ग्रामीण भारत की रीढ़ बताते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के 6 लाख 30 हजार गांवों तक अंतिम छोर तक संपर्क सुनिश्चित करने में डाक सेवकों की अहम भूमिका है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित...

फ़रवरी 22, 2026 8:59 अपराह्न

views 52

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत रायपुर में हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बने

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि विधि क्षेत्र में एक लंबे और सफल करियर के लिए "सहयोग" और "धैर्य" दो सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्हो...

फ़रवरी 22, 2026 8:25 अपराह्न

views 51

सीमा सुरक्षा बल की पंजाब फ्रंटियर ने अमृतसर में ‘बॉर्डरमेन मैराथन-2026’ का आयोजन किया

सीमा सुरक्षा बल - बीएसएफ की पंजाब फ्रंटियर ने आज राष्ट्र की 60 वर्षों की समर्पित सेवा को चिह्नित करने वाले डायमंड जयंती समारोह के अन्‍तर्गत अमृतसर में 'बॉर्डरमेन मैराथन - 2026' का आयोजन किया। मैराथन में तीन श्रेणियां थीं: फुल मैराथन, हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर की दौड़। फिट इंडिया अभियान के अन्‍तर्गत ...

फ़रवरी 22, 2026 7:47 अपराह्न

views 52

प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मुंबई में एआई4 एग्री 2026 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह आज मुंबई में एआई4 एग्री 2026 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन अवसर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-ए.आई के सही उपयोग से कृषि क्षेत्र, भारत की अर्थव्यवस्था में 70 हजार करोड़ रुपये तक का योगदान दे सकता है। उन्होंने यह भी कहा...

फ़रवरी 22, 2026 5:43 अपराह्न

views 336

नई दिल्ली घोषणापत्र को एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 89 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अपनाए गए नई दिल्ली घोषणापत्र को 89 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है। यह आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए एआई के उपयोग पर व्यापक वैश्विक सहमति को दर्शाता है। घोषणा-पत्र का समर्थन करने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ब्रा...

फ़रवरी 22, 2026 5:41 अपराह्न

views 50

नई दिल्ली में संपन्न इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो को शानदार प्रतिक्रिया

नई दिल्ली में कल संपन्न हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह आयोजन नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रमुखों नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स के लिए एक साझा मंच साबित हुआ। जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधानों पर व्यापक संवाद और प्रस्तुति हुई। समिट में पांच सौ से अ...

फ़रवरी 22, 2026 1:29 अपराह्न

views 38

सरकार आंध्रप्रदेश के प्रमुख मंदिरों के पास के पर्यटन स्थलों का समग्र विकास करने की योजना बना रही है: नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि केंद्र सरकार आंध्रप्रदेश के प्रमुख मंदिरों के पास के पर्यटन स्थलों का समग्र विकास करने की योजना बना रही है। यह कार्य प्रसाद योजना - तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। श्री नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार रा...

फ़रवरी 22, 2026 1:17 अपराह्न

views 78

निर्वाचन आयोग 24 फरवरी को राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ दिल्ली में एक सम्मेलन आयोजित करेगा

निर्वाचन आयोग 24 फरवरी को राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ एक सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन में, राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी शामिल हो...

फ़रवरी 22, 2026 10:14 पूर्वाह्न

views 114

भारत और ब्राजील ने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया

भारत और ब्राजील ने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर के पूर्व लक्ष्य से बढ़ाकर 30 अरब डॉलर करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। विदेश मंत्रालय में सचिव पी. कुमारन ने बताया कि यह निर्णय ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा की भारत यात्रा के दौरान लिया गया। श्री कु...

फ़रवरी 22, 2026 10:10 पूर्वाह्न

views 58

असम के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल से उड़ानों का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ

असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नया एकीकृत टर्मिनल आज से चालू हो गया है। यह राज्य के विमानन बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। इस एकीकृत टर्मिनल से यात्रियों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ ही समग्र परिचालन दक्षता में सुधार होने की उम्मीद...