राष्ट्रीय

फ़रवरी 10, 2025 8:41 अपराह्न

views 9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रयागराज में महाकुंभ त्रिवेणी संगम में पवित्र-स्नान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज प्रयागराज में महाकुंभ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। अपने पवित्र स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।   ...

फ़रवरी 10, 2025 7:50 अपराह्न

views 28

जेपी नड्डा ने ‘हाथी-पांँव’ रोग के उन्मूलन के लिए वार्षिक उपचार-अभियान शुरू किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लिम्फेटिक फाइलेरियासिस यानी हाथी पांव रोग के उन्मूलन के लिए वार्षिक व्‍यापक राष्ट्रव्यापी उपचार अभियान शुरू किया है। इस अवसर पर श्री नड्डा ने कहा कि भारत इस रोग की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष 2027...

फ़रवरी 10, 2025 7:04 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत से लाभार्थियों को 10 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन जारी किए गए

सरकार ने आज कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत से लाभार्थियों को 10 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि देश में एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए 29 लाख से अधिक आवेदन लंबित हैं।  ...

फ़रवरी 10, 2025 8:34 अपराह्न

views 13

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा, सुरक्षा स्थिति, बजट सत्र और शासन के मुददों पर चर्चा की।   जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद से ग...

फ़रवरी 10, 2025 6:00 अपराह्न

views 14

राज्‍यसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा जारी

राज्‍यसभा में आज केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा जारी है। चर्चा की शुरूआत करते हुए कांग्रेस के पी. चिदंबरम ने कहा कि मौजूदा सरकार के दौरान जी डी पी में देश के विनिर्माण क्षेत्र की भागीदारी कम हुई है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025 का उल्‍लेख करते हुए श्री चिदंबरम ने कहा कि वर्ष 2014 में विनिर्माण क्षेत्र की भा...

फ़रवरी 10, 2025 6:04 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस-यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की फ्रांस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। द्विपक्षीय व्यापार 13 बिलियन डॉलर से अधिक होने और रक्षा, बुनियादी ढांचे और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ते निवेश के साथ, यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी को मजबू...

फ़रवरी 10, 2025 8:55 अपराह्न

views 19

लोकसभा में आज केंद्रीय बजट 2025-26 पर फिर चर्चा शुरू हुई

लोकसभा में आज केंद्रीय बजट 2025-26 पर फिर चर्चा शुरू हुई। डी एम के पार्टी के दयानिधि मारन ने आरोप लगाया कि एन डी ए सरकार ने इस बजट में कॉरपोरेट घरानों का पूरा पक्ष लिया गया है और बेरोजगारी तथा मुदास्‍फीति सहित आम लोगों की वास्‍तविक समस्‍याओं पर ध्‍यान नही दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय अर्थव्‍...

फ़रवरी 10, 2025 4:30 अपराह्न

views 20

देशभर में अधिक से अधिक हवाई अड्डे बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः किंजरापु राममोहन नायडू

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा है कि सरकार देशभर में अधिक से अधिक हवाई अड्डे बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यसभा में आज एक पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के आने के बाद भारत की आकांक्षाएं बदल गई हैं और देश मे...

फ़रवरी 10, 2025 4:24 अपराह्न

views 15

विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक-2025 राज्यसभा में पेश किया गया

विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक-2025 आज राज्यसभा में पेश किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री के० राममोहन नायडू ने इसे पेश किया। इसका उद्देश्य भारत के घरेलू कानूनों को केप टाउन कन्वेंशन और इसके विमान प्रोटोकॉल के साथ तैयार किया गया है, जो विमान और अन्य चल उपकरणों के वित्तपोषण और पट्टे को सुव्यवस...

फ़रवरी 10, 2025 2:02 अपराह्न

views 24

राजनीतिक कारणों से पीएम विश्वकर्मा योजना को लागू नहीं कर रही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सरकार राजनीतिक कारणों से पीएम विश्वकर्मा योजना को लागू नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के सभी राज्यों में पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ देने के लिए कानून लाने पर विचार कर सकती है...