राष्ट्रीय

मार्च 2, 2025 8:45 अपराह्न

views 10

जयपुर में सोमवार से शुरू होने वाले थ्री-आर फोरम के लिए तैयारियांँ पूरी

जयपुर में कल से 5 मार्च तक होने वाले एशिया और प्रशांत क्षेत्र के थ्री आर यानी रिड्यूस, रियूज़ और रिसाइकल तथा सर्कुलर इकोनॉमी फोरम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   हमारी संवाददाता ने बताया है कि इसमें 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

मार्च 2, 2025 8:41 अपराह्न

views 9

जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को अत्‍यधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कल अत्‍यधिक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। गिलगित, बल्‍टीस्‍तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और उत्‍तराखंड में भी आंधी और ओलवृष्टि के साथ ऐसी ही स्थिति का अनुमान है।        विभाग ने कहा है कि कल तटीय कर्नाटक क्षेत्र में पूरे दिन लू की स्थिति बन...

मार्च 2, 2025 7:50 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमनाथ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। श्री मोदी ने दिन में जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वंतारा का दौरा किया। इसके बाद सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।   श्री मोदी शाम को सासन गिर पहुंचे, जहां वे श्री सोमना...

मार्च 2, 2025 7:53 अपराह्न

views 8

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक-नेतृत्‍व करे भारतः जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के विकास के लिए नवाचार और अनुसंधान की भूमिका पर जोर देते हुए कहा है कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्‍व करे। उपराष्ट्रपति ने शोध, विकास और नवाचार में कॉर्पोरेट निवेश की आवश्यकता पर बल देते हुए उद्यमियों से वैश्विक स्‍तर पर प्रतिस्पर्धा करने...

मार्च 2, 2025 7:34 अपराह्न

views 12

कोयला मंत्रालय, वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी और निवेश अवसरों पर गुजरात के गांधीनगर में कल एक रोड शो आयोजित करेगा

कोयला मंत्रालय, वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी और निवेश अवसरों पर गुजरात के गांधीनगर में कल एक रोड शो आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के कोयला क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाने के लिए उद्योग के हितधारकों, संभावित निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाना है।   यह रोड श...

मार्च 2, 2025 6:27 अपराह्न

views 16

सेबी केस में माधबी बुच सहित कई अधिकारियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर का आदेश जारी

मुंबई की एक विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने कथित शेयर बाजार धोखाधड़ी और नियामक कानूनों के उल्लंघन से संबंधित एक मामले में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष माधबी पुरी बुच सहित बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश एसई बांगर ...

मार्च 2, 2025 6:11 अपराह्न

views 21

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग, विदेश मंत्रालय के सहयोग से मानवाधिकारों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन करेगा

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग, विदेश मंत्रालय के सहयोग से मानवाधिकारों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। ग्‍लोबल साउथ के राष्‍ट्रीय मानवाधिकार संस्‍थानों के वरिष्‍ठ अधिकारियों के लिए आयोजित यह छह दिवसीय कार्यक्रम कल से नई दिल्‍ली में शुरू होगा।   कार्यक्रम का उद्देश्य मानव अधिकारों के वि...

मार्च 2, 2025 3:14 अपराह्न

views 7

मौसम विभाग ने आज लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ तेज़ हवाएँ चलने की आशंका है।   तटीय कर्नाटक क्षेत्र में पूरे दिन लू की स्थिति बनी रहेगी। विभाग के ...

मार्च 2, 2025 3:12 अपराह्न

views 12

खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सीडब्‍ल्‍यूसी की भूमिका को रेखांकित किया

केंद्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने देश में आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ बनाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में केंद्रीय भंडारण निगम-सीडब्‍ल्‍यूसी की भूमिका को रेखांकित किया। केंद्रीय भंडारण निगम के 69वें स्‍थापना दिवस पर नई दिल्‍ली में अपने वीडियो संदेश में...

मार्च 2, 2025 3:09 अपराह्न

views 9

जल्द विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा भारतः जगदीप धनखड़

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि विकसित भारत अब एक सपना नहीं है बल्कि यह हमारा उद्देश्‍य है और देश के युवा इसमें महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे आज भारतीय विचार केंद्रम द्वारा तिरूवनंतपुरम में आयोजित चौथा पी. परमेश्‍वरन स्‍मारक व्‍याख्‍यान दे रहे थे।   श्री धनखड़ ने कहा कि देश में आज जो ...