राष्ट्रीय

फ़रवरी 26, 2026 2:11 अपराह्न

views 63

एक दिन के दौरे पर झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिन के दौरे पर झारखंड पहुंचीं। राष्‍ट्रपति का रांची के बिरसा मुंडा हवाई अडडे पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। इसके बाद वे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना हुईं। राष्ट्रपति ने जमशेदपुर के कदमा में श्री जगन्नाथ मंदिर की आधारश...

फ़रवरी 26, 2026 2:24 अपराह्न

views 141

इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले वैश्विक नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे इस मंच पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। पीएम मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रं...

फ़रवरी 26, 2026 2:25 अपराह्न

views 51

कृत्रिम सामग्री का निर्माण उस व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए: सूचना और प्रसारण मंत्री

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि कृत्रिम सामग्री का निर्माण उस व्यक्ति की सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए जिसका चेहरा, आवाज या व्यक्तित्व सामग्री बनाने में इस्तेमाल किया गया हो। उन्होंने यह बात आज नई दिल्ली में एक सम्मेलन में कहीं। श्री वैष्णव ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म क...

फ़रवरी 26, 2026 1:57 अपराह्न

views 79

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत ने जिनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। 23 फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में भारत ने पाकिस्‍तान दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि जम्मू कश्मीर का विकास पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं से बिलकुल विपरीत है। कल आयोजित उच्च...

फ़रवरी 26, 2026 1:53 अपराह्न

views 55

पुद्दुचेरी में शुरू हुई सी.बी.डी.सी. आधारित खाद्य सब्सिडी वितरण परियोजना

केंद्र सरकार की केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी-सी.बी.डी.सी. आधारित खाद्य सब्सिडी वितरण परियोजना आज पुद्दुचेरी में शुरू की गई। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत इस परियोजना का उद्घाटन प्रायोगिक तौर पर किया है। इस अवसर पर पुद्द...

फ़रवरी 26, 2026 1:50 अपराह्न

views 52

भारत के युवा और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र देश के विकास को गति दे रहे हैं: वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत के युवा और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र देश के विकास को गति दे रहे हैं। श्री गोयल ने ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर पुरस्कार समारोह में कहा कि जुनून, नवाचार और कुशल मानव संसाधन भारत की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में नई दिल...

फ़रवरी 26, 2026 1:43 अपराह्न

views 40

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों से तीन राइफल और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की सं...

फ़रवरी 26, 2026 1:30 अपराह्न

views 98

कल से भारत के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल से 2 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री कार्नी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री कार्नी कल मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिन में, वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही भारत और कना...

फ़रवरी 26, 2026 12:41 अपराह्न

views 1.2K

निर्वाचन आयोग ने की 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन आज से 5 मार्च तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान अगले महीने की 16 तारीख को होगा। महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरिय...

फ़रवरी 26, 2026 12:34 अपराह्न

views 49

एससीआर ने सिकंदराबाद रेल निलयम में रेल पार्सल ऐप का किया शुभारंभ

दक्षिण मध्‍य रेलवे-एससीआर ने सिकंदराबाद रेल निलयम में अगली पीढ़ी के रेल पार्सल ऐप का शुभारंभ करके आज एक महत्‍वपूर्ण डिजिटल उपलब्धि हासिल की है। अपनी तरह के इस पहले डिजिटल ई- मार्केटप्‍लेस का उद्देश्‍य घर से पिकअप और डिलीवरी सहित पूर्ण निर्बाध सेवाएं पेश करके माल ढुलाई लॉजिस्टिक में क्रांतिकारी परिवर...