मार्च 23, 2025 2:10 अपराह्न
23
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आने वाले दशकों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की कूटनीति का एक प्रमुख उद्देश्य है
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और इसे ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक संबंधों को विकसित करना होगा। कल मुंबई में मीडिया के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के तमाम फायदों की बातें सुनने के बाद, आज दुनिया भर में औद्योग...