राष्ट्रीय

मार्च 24, 2025 12:50 अपराह्न

views 21

दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय ने न्‍यायामूर्ति यशवंत वर्मा को तत्काल प्रभाव से न्यायिक कार्य से हटाया

दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय ने न्‍यायामूर्ति यशवंत वर्मा को तत्काल प्रभाव से न्यायिक कार्य से हटा दिया है। आज उच्‍च न्‍यायालय की ओर से जारी एक नोटिस में इस निर्णय लिया गया। न्‍यायालय का यह आदेश उनके आधिकारिक आवास पर आग लगने के बाद कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद आया है। उच्‍च न्‍यायालय...

मार्च 24, 2025 12:26 अपराह्न

views 51

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। टीबी के हानिकर स्‍वास्‍थ्‍य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में जागरूकता लाने और वैश्विक स्‍तर पर इसके उन्‍मूलन के प्रयास तेज करने के लिए प्रत्‍येक वर्ष 24 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। 1882 में डॉक्‍टर रॉबर्ट कोच ने टीबी के बैक्‍टीरिया की खोज की थी। 24 मार्च को उनकी ...

मार्च 24, 2025 11:46 पूर्वाह्न

views 13

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने नेता जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक की

दिल्ली उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश के घर से नकदी बरामद होने के मुद्दे पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक बुलाई है। नकदी बरामदगी से जुड़ा मुद्दा पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राज्यसभा में उठाया था। सभापति जगदीप ...

मार्च 24, 2025 7:58 पूर्वाह्न

views 41

सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्यमों के वर्गीकरण के लिए टर्नओवर और निवेश कसौटी में महत्‍वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किए, 1 अप्रैल से होंगे लागू

सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्यमों के वर्गीकरण के लिए टर्नओवर और निवेश कसौटी में महत्‍वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किए हैं। ये संशोधन पहली अप्रैल से प्रभावी होंगे। अब ढाई करोड़ रूपए तक के निवेश वाले सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों को सूक्ष्‍म उद्यम के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। पहले इनके लिये निवेश...

मार्च 24, 2025 7:04 पूर्वाह्न

views 16

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है

आज विश्‍व तपेदिक दिवस है। टीबी के हानिकर स्‍वास्‍थ्‍य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में जागरूकता लाने और वैश्विक स्‍तर पर इसके उन्‍मूलन के प्रयास तेज करने के लिए प्रत्‍येक वर्ष 24 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। 1982 में डॉक्‍टर रॉबर्ट कोच ने टीबी के बैक्‍टीरिया की खोज की थी। 24 मार्च को उनकी ...

मार्च 23, 2025 9:00 अपराह्न

views 24

एनआईए ने चंडीगढ ग्रेनेड हमला मामले में 4 खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण- एनआईए ने सितम्‍बर 2024 में चंडीगढ बम हमले के मामले में आतंकवादी संगठन बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल के चार आतंकवादियों को आरोपी बनाया है। अभिकरण ने एक अधिकारिक बयान में आज कहा कि आरोपियों में पाकिस्‍तान स्‍थित आतंकवादी हरविन्‍दर सिंह संधु उर्फ रिन्‍दा और अमरीका स्थित आतंकवादी हर...

मार्च 23, 2025 8:51 अपराह्न

views 19

डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

महान स्‍वतंत्रता सैनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों, लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. लोहिया को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, लोक सभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित...

मार्च 23, 2025 7:49 अपराह्न

views 19

केंन्‍द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू व केंन्‍द्रीय मंत्री के० राम मोहन नायडु ने जे के टॉयर-सांसद कांस्टिटयूशन क्‍लब ऑफ इंडिया कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

केंन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और नागर विमानन मंत्री के० राम मोहन नायडु ने आज नई दिल्‍ली में नौवें जे के टॉयर-सांसद कांस्टिटयूशन क्‍लब ऑफ इंडिया कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य लोगों में सडक सुरक्षा जागरूकता को प्रोत्‍साहन देना है। मीडिया से बातचीत में संस...

मार्च 23, 2025 7:12 अपराह्न

views 63

दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्‍स सेटलमेंट ट्रस्‍ट- गांधी डेवलेपमेंट ट्रस्‍ट ने दिल्‍ली में महात्‍मा गांधी से संबंधित दस्‍तावेज राष्‍ट्रीय गांधी संग्रहालय को सौंपे

दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्‍स सेटलमेंट ट्रस्‍ट- गांधी डेवलेपमेंट ट्रस्‍ट ने आज नई दिल्‍ली में महात्‍मा गांधी से संबंधित वस्‍तुएं और दस्‍तावेज राष्‍ट्रीय गांधी संग्रहालय को सौंपे। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्‍होंने एक संदेश में कहा कि बापू का जीवन और संदेश आने वाली पीढियों को प्र...

मार्च 23, 2025 2:21 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल की बातचीत पॉडकास्ट के रूप में अब कई भाषाओं में उपलब्ध  

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की एआई शोधकर्ता लेक्स फ्रिडमैन के साथ हाल की बातचीत पॉडकास्ट के रूप में अब कई भाषाओं में उपलब्ध है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इसका उद्देश्य बातचीत को ज्‍यादा से ज्‍यादा  श्रोताओं तक पहुंचाना है।