राष्ट्रीय

अप्रैल 4, 2025 9:10 अपराह्न

views 20

नेपाल में आया 5 रिक्टर की तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर तक लगे झटके

नेपाल में आज शाम 5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप शाम सात बजकर 52 मिनट पर आया। इससे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में भी झटके महसूस किए गए। राष्‍ट्रीय भूकंप मापी केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में 20 किलोमीटर की गहराई पर था।

अप्रैल 4, 2025 9:07 अपराह्न

views 14

लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत का समर्थनः प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत का समर्थन व्‍यक्‍त किया। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के साथ बैठक में, श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि भारत बांग्‍लादेश के साथ संबंधों के लिए लोगों...

अप्रैल 4, 2025 9:04 अपराह्न

views 10

आम नागरिकों पर यांत्रिक मेधा का प्रभाव इसकी नियामक व्यवस्था के केंद्र में होना चाहिएः जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आम नागरिकों पर यांत्रिक मेधा का प्रभाव इसकी नियामक व्यवस्था के केंद्र में होना चाहिए। नई दिल्ली में आज एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए, श्री धनखड़ ने नागरिकों को यांत्रिक मेधा के दुरुपयोग से बचाने के लिए स्पष्टीकरण के अधिकार और स्वचालित निर्णयों को च...

अप्रैल 4, 2025 9:01 अपराह्न

views 15

अगले पांच से छह दिनों के दौरान पश्चिमोत्‍तर भारत के कुछ भागों में लू चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले पांच से छह दिनों के दौरान पश्चिमोत्‍तर भारत के कुछ भागों में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में और इस महीने की नौ तारीख तक दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में लू चलने की संभावना है।   ...

अप्रैल 4, 2025 9:00 अपराह्न

views 16

बायब्रैंट विलेज कार्यक्रम देश के सीमावर्ती गांवों को विकास और वृद्धि के केंद्र में बदलने का एक परिवर्तनकारी माध्यमः अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बायब्रैंट विलेज कार्यक्रम देश के सीमावर्ती गांवों को विकास और वृद्धि के केंद्र में बदलने का एक परिवर्तनकारी माध्यम है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री शाह ने वायब्रैंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण को स्‍वीकृति देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय की प्रशंसा की। &n...

अप्रैल 4, 2025 8:59 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकॉक के दुसित महल में थाईलैंड के महाराज और महारानी के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बैंकॉक के दुसित महल में थाईलैंड के महाराज महा वजीरालोंगकोर्न फ्रा वजीराक्लाओचाओयुहुआ और महारानी सुथिदा बजरासुधाबिमललक्षणा के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत पर विचार विमर्श हुआ।   उन्होंने पिछले वर्ष भारत से थाईलैंड लाए...

अप्रैल 4, 2025 8:06 अपराह्न

views 15

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 से 10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सात से दस अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में पश्चिमी देशों के मामलों के सचिव तन्मय लाल ने आज संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो-द- सूसा के साथ प...

अप्रैल 4, 2025 8:04 अपराह्न

views 14

डीआरडीओ तथा भारतीय सेना ने ओडिशा तट पर सेना-संस्करण के 4 सफल प्रक्षेपण किए

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ तथा भारतीय सेना ने आज ओडिशा तट पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के सेना संस्करण के चार सफल प्रक्षेपण किए।   रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइलों ने हवाई लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाया। मंत्रालय ने कहा कि लंब...

अप्रैल 4, 2025 7:59 अपराह्न

views 16

6 खरब 65 अरब डॉलर से अधिक हुआ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में छह अरब 60 करोड़ डॉलर बढ़कर छह खरब 65 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, स्वर्ण भंडार 51 करोड़ 90 लाख डॉलर से बढ़कर 77 अरब 79 करोड़ डॉलर से अधिक हो गया।  

अप्रैल 4, 2025 6:24 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिम्सटेक में संस्थान और क्षमता-निर्माण की दिशा में भारत संचालित कई पहलों की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिम्सटेक में संस्थान और क्षमता निर्माण की दिशा में भारत संचालित कई पहलों की घोषणा की। बैंकॉक में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में श्री मोदी ने कहा कि भारत में आपदा प्रबंधन, ठिकाऊ समुद्री नौवहन, पारंपरिक चिकित्सा और कृषि में अनुसंधान तथा प्रशिक्षण पर बिम्सटेक उत्कृष्टता...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला