अप्रैल 5, 2025 1:25 अपराह्न
13
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता की है। वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक और विकास संबंधी भागीदारी को मजबूत बनाना है। दोनों नेताओं की उपस्थिति में रक्षा और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों प...