राष्ट्रीय

मई 2, 2025 1:59 अपराह्न

views 34

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तिरूवनंतपुरम में किया बंदरगाह का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तिरूवनंतपुरम में गहरे पानी के बहुद्देशीय अंतर्राष्‍ट्रीय सीपोर्ट विरिंग्‍यम् बंदरगाह का उद्घाटन किया। यह भारत का पहला अर्ध-स्वचालित बंदरगाह है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह भारत के समुद्री आधारभूत ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है।       उन्‍ह...

मई 2, 2025 2:00 अपराह्न

views 28

दिल्ली में बारिश के चलते जलभराव की समस्या का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण

आज सुबह दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश और आंधी आई। हालांकि, इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश के कारण जलभराव, पेड़ उखड़ने और यातायात में बाधा उत्पन्न हुई।   दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा है कि प्रतिकूल मौसम की वजह से उड़ानों के संचालन पर कुछ असर पड़ा है। यात्रियों से उड़ानों के बारे...

मई 2, 2025 1:52 अपराह्न

views 142

भारत और यूरोपीय संघ ने 2025 तक मुक्त व्यापार समझौता करने की प्रतिबद्धता दोहराई

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविक ने 2025 के अंत तक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता-एफटीए संपन्न करने के अपने साझा संकल्प को फिर से दोहराया है। कल बेल्जियम के ब्रसेल्स में हुई एक बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वैश्विक व्यापार चुनौतिय...

मई 2, 2025 1:47 अपराह्न

views 32

अंगोला के राष्ट्रपति 38 वर्षों के बाद तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंजाल्विस लौरेंको एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका विशेष स्वागत किया। अंगोला के राष्ट्रपति 38 वर्षों के बाद भारत आये हैं। भारत और अंगोला इस वर्ष राजनयिक ...

मई 2, 2025 1:41 अपराह्न

views 25

केंद्र ने किसान यूनियनों के साथ 4 मई को होने वाली बैठक स्थगित की

केंद्र ने किसान यूनियनों के साथ 4 मई को होने वाली बैठक स्थगित कर दी है, जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बिना बैठक करना अनुचित होगा।     केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव पूर्ण चंद्र किशन ने किसान यूनियनों को लिखे पत्र में कहा कि संयुक्त किसान मोर्...

मई 2, 2025 1:35 अपराह्न

views 18

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सिर्फ 50 दिन बाकी, बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने किया कार्यक्रम

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए पचास दिन शेष रहने के उपलक्ष्य में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया। ढाका के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान ‘जॉयसन योग’ के प्रशिक्षकों के एक दल ने विभिन्न...

मई 2, 2025 1:32 अपराह्न

views 21

श्रीलंका: भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का किया आयोजन

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया। कोलंबो के हिंदू बॉयज़ कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक छात्रों ने योग अभ्यास किया। यह कार्यक्रम 21 जून को होने वाले मुख्य कार्...

मई 2, 2025 1:23 अपराह्न

views 35

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के लिए 50 दिन का काउनडाउन शुरू, नासिक में आयोजित किया गया योग महोत्‍सव 2025

11वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के लिए पचास दिन के काउनडाउन की शुरूआत करते हुए महाराष्‍ट्र में नासिक में आज योग महोत्‍सव 2025 आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष मंत्रालय के अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्‍ट्रीय योग संस्‍थान द्वारा पंचवटी के गौरी मैदान में किया गया। केन्‍द्रीय आयुष मंत्री प्रताप र...

मई 2, 2025 1:18 अपराह्न

views 14

दर्शन के लिए खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह सात बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।     इस पावन अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे, जहां भक्ति, श्...

मई 2, 2025 1:15 अपराह्न

views 22

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने की नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह से मुलाकात

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नई दिल्ली में नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। श्री सिंह ने बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित सदियों पुराने और अनूठे संबंधों की उल्‍लेख किया ।   ...