राष्ट्रीय

मार्च 4, 2026 9:25 पूर्वाह्न

views 66

आकाशवाणी की नई श्रृंखला, ‘पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी’ में सुनिए वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं से बातचीत

आकाशवाणी की नई श्रृंखला, 'पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी'  में हम वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार विजेताओं से बातचीत कर रहे हैं। दूसरे एपिसोड में हम संथाली लेखक रबीलाल टुडू से बात करेंगे। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए श्री रबीलाल टुडू को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पॉडकास्ट सुनने के ...

मार्च 4, 2026 7:47 पूर्वाह्न

views 9.4K

CBSE ने 5-6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. के पश्चिम एशियाई क्षेत्र ने 5 और 6 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इन परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड ने यह भी कहा कि 7 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाओं के संबंध में कल तक स्थिति की समीक्ष...

मार्च 4, 2026 7:43 पूर्वाह्न

views 40

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने होली को रंगों, उत्साह और आपसी सद्भाव का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भाईचारे की भावना को दर्शाता है। श्री बिरला ने कहा कि होली लोगों को याद दिलाती ...

मार्च 4, 2026 7:09 पूर्वाह्न

views 38

भारत विश्व के लिए बना रहा विश्वसनीय डिजिटल सेतु: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत न केवल अपने 140 करोड़ नागरिकों के लिए नेटवर्क का निर्माण कर रहा है, बल्कि विश्व के लिए विश्वसनीय डिजिटल सेतु भी बना रहा है। श्री सिंधिया ने यह बात स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का उद्घाटन करते हुए कही। श्री स...

मार्च 4, 2026 6:51 पूर्वाह्न

views 33

जेनेरिक दवाओं के माध्यम से भारत बना विश्व की फार्मेसी, रासायनिक पार्कों के लिए 13 हजार करोड़ रुपये का बजट: नड्डा

रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बायोफार्मा शक्ति और तीन समर्पित रासायनिक पार्कों के लिए 13 हजार करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान को देश के भविष्य के लिए रणनीतिक दांव बताया है। श्री नड्डा ने कल एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि मुक्त व्यापार समझौते विकसित भारत के लिए एक द्वार हैं और यह भा...

मार्च 4, 2026 6:46 पूर्वाह्न

views 146

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय निर्यात पर पड़ने वाले प्रभावों की निगरानी के लिए ‘अंतर-मंत्रालयी समूह’ का गठन

विदेश व्यापार महानिदेशालय -डी.जी.एफ.टी. ने पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय निर्यात पर पड़ने वाले प्रभावों की निगरानी के लिए एक 'अंतर-मंत्रालयी समूह' का गठन किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि यह समूह आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित करने वाले वैश्विक घटनाक्रमों पर नज...

मार्च 4, 2026 6:26 पूर्वाह्न

views 66

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का हवाई अड्डों से विमान ईंधन के स्टॉक की जानकारी मांगने का दावा फ़र्ज़ी

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने उन मीडिया खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से विमानन ईंधन के स्टॉक की जानकारी मांगी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्राधिकरण ने कहा कि उसने किसी भी हवाई अड्डा संचालक से औपचारिक या अनौपचारिक रूप से ईंधन भंडार या अनुमानि...

मार्च 4, 2026 6:20 पूर्वाह्न

views 179

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा रंगों का त्योहार होली

रंगों का त्योहार होली आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और वसंत ऋतु के आगमन का संकेत देता है। होली समानता और भाईचारे का संदेश देती है, क्योंकि समाज के सभी वर्ग जाति, धर्म, रंग, आयु और लिंग की परवाह किए बिना इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग एक...

मार्च 3, 2026 9:27 अपराह्न

views 159

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पर्यटन नीति समावेशी और संतुलित विकास पर आधारित: गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज कहा कि भारत विजन 2047 के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, टिकाऊ और समुदाय-केंद्रित पर्यटन स्थलों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। आईटीबी बर्लिन 2026 में संयुक्त राष्ट्र पर्यटन मंत्रियों के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने पर्यटन ...

मार्च 3, 2026 9:23 अपराह्न

views 142

राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान ने कनाडा के सस्केचेवान विश्वविद्यालय के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान-कुंडली ने कनाडा के सस्केचेवान विश्वविद्यालय, सास्काटून के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन पर एनआईएफटीईएम-के के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय और सस्केचेवान विश्वविद्य...