राष्ट्रीय

मई 21, 2025 8:55 अपराह्न

views 30

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्‍ली कांग्रेस ने अपने प्रदेश कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस ने दिल्‍ली समेत देश के विभिन्‍न इलाकों में रक्‍तदान शिविर का भी आयोजन किया।

मई 21, 2025 8:36 अपराह्न

views 65

दुनिया को भारत से नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई विनियमन मॉडल की उम्मीद- अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दुनिया को भारत से नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई विनियमन मॉडल की उम्मीद है। श्री वैष्णव ने आज एक साक्षात्कार में कहा कि भारत एआई को विनियमित करने के लिए तकनीकी-कानूनी दृष्टिकोण अपना रहा है। उन्होंने कहा कि डीपफेक, पूर्वाग्रहों और ...

मई 21, 2025 7:55 अपराह्न

views 29

आईओआरए की मंत्रिपरिषद की बैठक आज वर्चुअल रूप से  श्रीलंका में आयोजित

24वीं हिंद महासागर रिम एसोसिएशन-आईओआरए की मंत्रिपरिषद की बैठक आज वर्चुअल रूप से  श्रीलंका में आयोजित की गई। इसका विषय था : "भविष्य की पीढ़ी के लिए सतत हिंद महासागर"। विदेश सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।     विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत वर्तमान में आईओआरए क...

मई 21, 2025 7:47 अपराह्न

views 39

बानू मुश्ताक के लघु कथा संग्रह ‘हार्ट लैंप’ ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता

बानू मुश्ताक के लघु कथा संग्रह 'हार्ट लैंप' ने लंदन में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। सुश्री बानू प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय कन्‍नड लेखिका बन गई हैं। उनकी पुरस्कार विजेता कृति हार्ट लैंप दीपा भास्थी द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित बारह लघु कथाओं का संग्रह है।...

मई 21, 2025 7:27 अपराह्न

views 29

दिल्ली सरकार ने आज श‍हर के गौशालाओं और डेयरी मालिकों के साथ बैठक की

राजधानी की सड़कों पर आवारा गायों की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने आज श‍हर के गौशालाओं और डेयरी मालिकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने संबंधित विषयों पर उनके साथ चर्चा की।     संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगा...

मई 21, 2025 7:22 अपराह्न

views 35

दूरसंचार विभाग ने वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक-एफआरआई प्रस्‍तुत किया है

दूरसंचार विभाग ने वित्तीय धोखाधड़ी जोखिम संकेतक-एफआरआई प्रस्‍तुत किया है। यह साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए अग्रिम कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के साथ वित्तीय संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए एक बहुआयामी उपकरण है। डिजिटल भुगतान के समय इस उपकरण के साथ चिह्नित मोबाइल नंबरों के मामले में साइबर सुरक्षा...

मई 21, 2025 7:13 अपराह्न

views 129

बिहार में कल दो अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का शुभारंभ

बिहार में कल दो अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का शुभारंभ होगा। भागलपुर जिले में पीरपैंती और गोपालगंज जिले में थावे जंक्शन इस योजना के अंतर्गत राज्‍य के पहले स्टेशन होंगे। पीरपैंती रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। भागलपुर के पास स्थित पीरपैंती स्टेशन, अपने कपड़ा उद्योग और प्र...

मई 21, 2025 7:10 अपराह्न

views 28

भारत ने आज खुजदार में हुई घटना में भारत के शामिल होने के पाकिस्तानी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है

भारत ने आज खुजदार में हुई घटना में भारत के शामिल होने के पाकिस्तानी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्‍ली में कहा कि आतंकवाद के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी प्रतिष्ठा से ध्यान भटकाने और अपनी बड़ी असफलताएं छिपाने के लिए सभी आंतरिक मु...

मई 21, 2025 7:08 अपराह्न

views 24

सेंसेक्‍स आज चार सौ दस अंक बढकर 81 हजार 597 पर बंद

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज चार सौ दस अंक बढकर 81 हजार 597 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी-50 एक सौ तीस अंक बढकर 24 हजार 813 दर्ज हुआ।

मई 21, 2025 6:01 अपराह्न

views 35

छत्तीसगढ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड इलाके में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए हैं

छत्तीसगढ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड इलाके में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड में नक्सलियों के एक कुख्‍यात सरगना के भी मारे जाने की खबर है। सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।     गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया। सुरक्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला