राष्ट्रीय

मई 22, 2025 5:09 अपराह्न

views 23

भारत ने  वॉशिंगटन, डी.सी. में इज़रायली राजनयिकों की हत्या की कड़ी निंदा की है

भारत ने  वॉशिंगटन, डी.सी. में इज़रायली राजनयिकों की हत्या की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदनाएँ भी व्यक्त कीं।

मई 22, 2025 5:07 अपराह्न

views 5

राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन अभियान ‘एक राष्ट्र, एक मिशन: प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ की शुरुआत

सरकार ने आज विश्व पर्यावरण दिवस से पहले  राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन अभियान ‘एक राष्ट्र, एक मिशन: प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ की शुरुआत की। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, पूर्व का एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए सभी से प्लास्टिक प्रदूषण को स...

मई 22, 2025 2:30 अपराह्न

views 17

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के उप विदेश मंत्री तेकिहिरो फुनाकोशी से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज टोक्यो, में जापान के उप विदेश मंत्री तेकिहिरो फुनाकोशी से मुलाकात की। विदेश सचिव-उप विदेश मंत्री संवाद के दौरान, श्री मिस्री ने भारत का संदेश दिया कि आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता है। इस चर्चा में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल दिया...

मई 22, 2025 2:22 अपराह्न

views 9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन 103 नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया

केरल में चिरयिंकीज़ु और वडाकरा रेलवे स्टेशनों का बड़े पैमाने पर अवसंरचनात्मक सुधार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन 103 नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय विकास का समर्थन राजनीतिक औ...

मई 22, 2025 2:21 अपराह्न

views 14

पीएम मोदी के नेतृत्‍व में देशभर में रेलवे स्‍टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्‍ध कराने का अभियान चल रहा है: केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन

केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर एल मुरूगन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में देशभर में और विशेषकर तमिलनाडु में रेलवे स्‍टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्‍ध कराने का अभियान चल रहा है।     आज सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्‍टेशन के उद्घाटन से पहले आयोजित समारोह ...

मई 22, 2025 2:12 अपराह्न

views 11

सैन्य कार्रवाई का स्थगन भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत से तय किया गया: विदेश डॉ. एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई का स्थगन सीधे भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के माध्यम से तय किया गया था। नीदरलैंड आधारित ब्रॉडकास्टर के साथ एक साक्षात्‍कार में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रबियो ने उनसे बात की थी।  ...

मई 22, 2025 2:27 अपराह्न

views 30

भारत में हर आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान को कीमत चुकानी पड़ेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सशस्त्र बलों को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी थी, इससे तीनों सेनाओं को अपने लक्ष्‍यों को पूरा करने में मदद मिली है, और पाकिस्तान को घुटने टेक...

मई 22, 2025 2:02 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बीकानेर के देशनॉक रेलवे स्‍टेशन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजस्‍थान में बीकानेर के देशनॉक रेलवे स्‍टेशन का उद्घाटन किया और बीकानेर-मुबंई एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले प्रधानमंत्री देशनॉक के करणी माता मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की।         प्रधानमंत्री अपने प्रवास के दौरान पलाना में करीब 26...

मई 22, 2025 1:55 अपराह्न

views 14

पाकिस्तान-समर्थित आतंकवाद को उजागर करने के लिए डी.एम.के. सांसद कनिमोई करुणानिधि के नेतृत्‍व में प्रतिनिधिमंडल रवाना

डी.एम.के. सांसद कनिमोई करुणानिधि के नेतृत्‍व वाला प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान-समर्थित आतंकवाद को उजागर करने और ऑपरेशन सिंदूर पर विश्व समुदाय को विश्वास में लेने के उद्देश्‍य से पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गया है।       प्रतिनिधिमंडल स्‍पेन, ग्रीस, स्‍लोवेनिया, लातविया और रूस जाएगा। रवाना होने स...

मई 22, 2025 11:20 पूर्वाह्न

views 16

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आए तूफ़ान से दो लोगों की मौत

कल शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आए तूफ़ान से दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि विभाग को घरों के ढहने, पेड़ों और बिजली के खंभों के उखड़ने से संबंधित लगभग 60 कॉल प्राप्त हुईं। तेज़ हवाओं से यातायात, दिल्ली मेट्रो और उड़ानों पर भी असर पड़ा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला