राष्ट्रीय

मई 23, 2025 7:12 पूर्वाह्न

views 20

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने यूरोप में भारत के राजदूतों के सम्मेलन की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल जर्मनी की राजधानी बर्लिन में, यूरोप में भारत के राजदूतों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। श्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सम्मेलन में ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की भारत की नीति पर चर्चा की। बैठक में, इस बात पर भी चर्चा हुई कि इस ...

मई 22, 2025 9:07 अपराह्न

views 37

गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल में अगले तीन दिनों के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल में अगले तीन दिनों के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 36 घंटों के भीतर पूर्वी मध्य अरब सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने तथा दबाव में बदलने की संभावना है। इसके कारण अगले 6 से 7 दिनों तक इन क्षेत्रों मे...

मई 22, 2025 9:02 अपराह्न

views 66

समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राम मोहन राय की जयंती पर आज मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की

समाज सुधारक और ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राम मोहन राय की जयंती पर आज मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राजा राम मोहन राय भारतीय नवजागरण के अग्रदूत थे जिनकी दूरदर्शिता और समतामूलक दृष्टिकोण ने भारत को एक समृद्ध विरासत प्रदान की है।

मई 22, 2025 8:48 अपराह्न

views 6

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह के पहले चरण में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए। इनमें छह कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र शामिल हैं। वीरता पुरस्कार कर्मियों को कर्तव्य के दौरान...

मई 22, 2025 8:44 अपराह्न

views 38

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कायाकल्प मंथन की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय अस्पतालों, गैर सरकारी संगठनों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कायाकल्प मंथन की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य परिणाम के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने बता...

मई 22, 2025 8:34 अपराह्न

views 7

रिजर्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की आर्थिक मजबूती की संभावना व्‍यक्‍त की है

रिजर्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की आर्थिक मजबूती की संभावना व्‍यक्‍त की है। बैंक ने कल जारी अपने मई 2025 बुलेटिन में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में निरंतर वृद्धि, वित्तीय बाजार में सुधार और रबी की अच्छी फसल तथा अनुकूल मानसून पूर्वानुमानों के कारण कृषि के लिए आशाजनक परिदृश्य का उल्लेख ...

मई 22, 2025 8:33 अपराह्न

views 39

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने भारतीय वायु सेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज नई दिल्ली में पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा के साथ संचालन से संबंधित चर्चा की। जनरल चौहान ने संयुक्त तैयारियों और समन्वित हवाई अभियानों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। जनरल चौहान ने पश्चिमी...

मई 22, 2025 8:30 अपराह्न

views 38

जनता दल-यूनाइटेड सांसद संजय झा की अध्यक्षता में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जापान में वहां के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की

जनता दल-यूनाइटेड सांसद संजय झा की अध्यक्षता में एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जापान के तोक्यो में वहां के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जापान के समर्थन का अनुरोध किया। उन्‍होंने 25 अप्रैल के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रेस वक्तव्य को प्रभावी बनाने का आ...

मई 22, 2025 7:43 अपराह्न

views 39

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग तथा पीडब्लूडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, वय वंदना स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अस्पताल संरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति...

मई 22, 2025 7:39 अपराह्न

views 26

मॉनसून 27 मई के आसपास पूर्वी भारत पहुंचेगा

मौसम विभाग ने दक्षिण कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में वैज्ञानिक डॉक्‍टर आर.के. जेनामणि ने कहा कि दक्षिण कोंकण-गोवा तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र और जोर पकड़ेगा। उन्होंने...