राष्ट्रीय

मई 26, 2025 5:04 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के कोयला क्षेत्र की प्रगति की प्रशंसा की है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के कोयला क्षेत्र की प्रगति की प्रशंसा की है। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी का लेख साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह लेख सरकार के दशक भर के परिवर्तनकारी शासन के अन्‍तर्गत भारत के अभूतपूर्व उत्थान पर एक महत्‍वपूर्ण लेख है।     छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु...

मई 26, 2025 5:01 अपराह्न

views 6

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्‍ट्र में नागपुर जिले के चिचोली में राष्‍ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय के नागपुर परिसर की आधारशिला रखी

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्‍ट्र में नागपुर जिले के चिचोली में राष्‍ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय - एन.एफ.एस.यू. के नागपुर परिसर की आधारशिला रखी। मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इस अवसर पर मौजूद थे। एन.एफ.एस.यू. नागपुर के इस नए और स्‍थायी परिसर...

मई 26, 2025 5:00 अपराह्न

views 26

मधुबनी और गोंड कला के कलाकारों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में कलाकारों के कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

मधुबनी और गोंड कला के कलाकारों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में कलाकारों के कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। कलाकारों के निवास कार्यक्रम - कला उत्सव के अंतर्गत भारत के पारंपरिक कला रूपों को उनके मूल रूपों में प्रदर्शित किया जा रहा है। इस कला उत्सव ने राष्ट्रपति भवन मे...

मई 26, 2025 4:55 अपराह्न

views 32

पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सशस्त्र बलों के पराक्रम पर गर्व महसूस कर रहा है- उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सशस्त्र बलों के पराक्रम पर गर्व महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद को जो सबक सिखाया गया उसका पूरा देश कायल है। प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती से दुनिया को सीधा संदेश द...

मई 26, 2025 2:14 अपराह्न

views 26

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सुबह नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के सभी तौर तरीकों के खिलाफ भारत की कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति पर चर्चा की गई। डॉ. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत और एकजुट संदेश ...

मई 26, 2025 2:12 अपराह्न

views 12

मध्य प्रदेश: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नरसिंहपुर में कृषि उद्योग सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ आज पूरा विश्व एकजुट है। मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर में कृषि उद्योग सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश को अपने सशस्त्रबलों की बहादुरी पर गर्व है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये आतंकवादियों को कड़...

मई 26, 2025 2:10 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में लगभग 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने से पहले वडोदरा में एक रोड शो किया। श्री मोदी की एक झलक पाने के लिए सडक के दोनों और लोग बडी संख्‍या में एकत्रित थे। लोगों ने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी का पुष्‍पवर्षा से स्‍वागत किय...

मई 26, 2025 1:52 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के भुज में 33 परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के भुज में 53 हजार 400 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में कांडला बंदरगाह बुनियादी ढांचा, सौर ऊर्जा, बिजली ट्रांसमिशन और सड़क विकास शामिल हैं। प्रधानमंत्री भुज में विशाल रोड-शो भी करेंगे। हमारी संवाददाता ने बताया है कि ऑप...

मई 26, 2025 1:57 अपराह्न

views 113

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अपने कार्यकाल के ग्यारह वर्ष पूरे कर लिए हैं। आज ही के दिन वर्ष 2014 में श्री मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह देश के आधुनिक राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था क्योंकि इसने भारत में गठबंधन की राजनीति के 30 वर्ष के युग को समाप्त कर दिया था...

मई 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 26

इस शैक्षणिक वर्ष तक 15 विदेशी विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर स्थापित करेंगे।

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा है कि इस शैक्षणिक वर्ष में लगभग 15 विदेशी विश्‍वविद्यालय भारत में अपने कैम्‍पस स्‍थापित करने के लिए आएंगे। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने विदेशी विश्‍वविद्यालयों को इस मामले में अनुमति प्रदान कर दी है। श्री प्रधान ने आज नई दिल्‍ली में ब्रिटेन के लिवरपूल ...