राष्ट्रीय

मार्च 6, 2026 6:54 अपराह्न

views 125

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा शुरू

भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा रैलियों का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी नेताओं ने राज्य के विभिन्न जगहों पर यात्राओं का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से रैली का शुभारंभ किया। ...

मार्च 6, 2026 6:45 अपराह्न

views 42

देश जल्द नक्सलवाद से मुक्त होगा: गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश इस महीने के अंत तक नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। ओडिशा के कटक में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल- सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह में श्री शाह ने कहा कि सुरक्षा बल तिरुपति से पशुपतिनाथ तक फैले लाल गलियारे के माओवादियों के सपने को पूरी तरह से ध्वस्त कर देंगे। उन...

मार्च 6, 2026 6:19 अपराह्न

views 109

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे जारी

सिविल सेवा परीक्षा- सीएसई 2025 का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग- यूपीएससी ने बताया कि 659 पुरुषों और 299 महिलाओं सहित कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। अनुज अग्निहोत्री ने पहला, राजेश्वरी सुवे दूसरा और अकांश ढुल ने तीसरा स्थान हासिल...

मार्च 6, 2026 5:57 अपराह्न

views 84

ईरान-इस्राएल-अमरीका संघर्ष सातवें दिन भी जारी

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन है। इस्राएल ने ईरान और लेबनान की राजधानियों पर बमबारी की। वहीं अमरीका ने कथित तौर पर समुद्र में एक ईरानी ड्रोन वाहक पर हमला किया। इससे ईरान के युद्धपोतों के बेड़े को निशाना बनाने का अमरीकी अभियान तेज हो गया। इस्राएल सेना ने ई...

मार्च 6, 2026 5:50 अपराह्न

views 33

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जरूरी: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नागालैंड के युवाओं से राष्ट्रीय सेवा में शामिल होने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विकसित नागालैंड, विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज जुन्हेबोतो जिले के लुमामी में नागालैंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपरा...

मार्च 6, 2026 5:31 अपराह्न

views 33

निर्यातकों को हर संभव समर्थन देगी सरकार: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार देश के निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सभी नीतिगत उपाय और निर्यात प्रोत्साहन मिशन का उपयोग करेगी। नई दिल्ली में उन्होंने अमरीका-इस्राएल और ईरान संघर्ष के कारण व्यापार में आई बाधाओं के बारे में बताया। श्री गोयल ने कहा कि सरकार ने इन मुद्दों पर द...

मार्च 6, 2026 4:47 अपराह्न

views 44

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भाग लिया और पर्यावरण सहयोग पर नवीनीकृत समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2020 के समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण प्रदूषण नियंत्रण, सतत...

मार्च 6, 2026 4:31 अपराह्न

views 51

उच्च शिक्षा को वैश्विक मानकों से जोड़ने पर जोर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश की उच्च शिक्षा प्रणाली को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने और अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को आकर्षित करने का आह्वान किया। नई दिल्ली में कुलपति सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालयों से पाठ्यक्रम को आधुनिक बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलि...

मार्च 6, 2026 12:46 अपराह्न

views 141

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने और देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बायोगैस सबसे अच्छा विकल्प है। उन्‍होंने यह बात पुणे के यशवंतराव चव्हाण विकास प्रशासन अकादमी में आयोजित संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन के अवसर पर क...

मार्च 6, 2026 12:40 अपराह्न

views 104

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामासा ओउ से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामासा ओउ से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने पर दोनों के बीच सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला