मिश्रित

अप्रैल 30, 2024 7:56 पूर्वाह्न

views 29

लगभग समूचे दक्षिणी-भारत में अगले चार दिनों तक लू जैसी स्थिति बने रहने का अनुमानः मौसम विभाग

मौसम विभाग ने तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुद्दुचेरी सहित लगभग समूचे दक्षिणी हिस्से में अगले चार दिन लू जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान बताया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात में भी अगले चार दिन ऐसी ही स्थितियाँ बनी रहेंगी।  

अप्रैल 29, 2024 7:43 पूर्वाह्न

views 22

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और इलाज के बारे में आज रात साढ़े नौ बजे कार्यक्रम प्रसारित करेगा आकाशवाणी

आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से आज रात साढ़े नौ बजे प्रसारित होने वाले साप्‍ताहिक कार्यक्रम- पब्लिक स्‍पीक का विषय है- "सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और इलाज"। सफदरजंग अस्पताल में स्त्री रोग इकाई प्रमुख डॉ. सरिता शामसुंदर और एम्स, नई दिल्ली के अपर प्रोफेसर, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राकेश गर्ग श्रोताओं के प्र...

अप्रैल 26, 2024 8:53 पूर्वाह्न

views 45

अगले चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भीषण लू की स्थिति बने रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भीषण लू की स्थिति बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने की 30 तारीख तक बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों तथा उत्तर प्रदेश और क...

अप्रैल 23, 2024 9:05 अपराह्न

views 34

नई दिल्ली में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर साहित्य अकादमी ने संगोष्ठी का आयोजन किया    

विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर आज साहित्य अकादमी ने नई दिल्ली के रविंद्र भवन में "पुस्तकों के मूल्य" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर बोलते हुए, साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने पुस्तकों के महत्व पर जोर दिया और सभी आयु वर्ग के पाठकों से पढ़ने की प्रथा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया...

अप्रैल 23, 2024 8:58 अपराह्न

views 26

हनुमान जयंती का त्‍यौहार राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

हनुमान जयंती का त्‍यौहार राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। दिल्‍ली में कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही देखी जा रही है। भगवान हनुमान के दर्शन के लिए श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रह...

अप्रैल 22, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 19

विश्‍व पृथ्‍वी दिवस आज, इस बार का विषय है- ‘प्‍लैनेट वर्सेस प्‍लास्टिक’

आज विश्‍व पृथ्‍वी दिवस है। विश्‍व में पर्यावरण संरक्षण प्रयासों में समर्थन के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस बार का विषय है- 'प्‍लैनेट वर्सेस प्लास्टिक' यानी पृथ्वी गृह के संरक्षण की दिशा में प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने और इसके प्रकृति पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करना। पृथ्‍वी द...

अप्रैल 22, 2024 7:32 पूर्वाह्न

views 22

‘पब्लिक स्पीक’ कार्यक्रम में आज रात ‘लू की रोकथाम और बचाव’ विषय पर होगी चर्चा

आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से प्रसारित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम 'पब्लिक स्‍पीक' में आज रात 9:30 बजे से 'लू की रोकथाम और बचाव' विषय पर चर्चा होगी। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य राजेन्द्र सिंह और सफदरजंग अस्पताल की डॉक्‍टर रूपाली मलिक श्रोताओं के प्रश्‍नों के उत्‍तर देंगे। क...

अप्रैल 20, 2024 1:19 अपराह्न

views 20

केरल: कुदामट्टम में सजे-धजे हाथियों को देखने के लिए त्रिशूर के थेक्किंकाडु मैदान में एकत्र हुए हजारों दर्शक 

केरल में प्रसिद्ध कुदामट्टम में सजे-धजे हाथियों के मस्तक पर छतरियों के रंगीन प्रदर्शन को देखने के लिए कल शाम हजारों दर्शक त्रिशूर के थेक्किंकाडु मैदान में एकत्र हुए। इस अवसर पर 15 हाथियों की दो पंक्तियां आमने-सामने खड़े होकर अलग-अलग रंग की छतरियाँ प्रदर्शित कर रही थीं। ये दोनों पंक्तियां तिरुवेम्बाड...

अप्रैल 17, 2024 6:12 अपराह्न

views 33

अगले चार दिनों के दौरान ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भीषण गर्मी की आशंका

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भीषण गर्मी की आशंका व्‍यक्‍त की है। झारखंड, उत्तरी कोंकण, सौराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुदुचेरी में भी लू की आशंका है। विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वी...

अप्रैल 15, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 24

पेंशन प्राप्‍तकर्ताओं के शिकायतों के प्रभावी निवारण के विषय में आज रात साढ़े नौ बजे कार्यक्रम प्रसारित करेगा आकाशवाणी

आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से प्रसारित होने वाले साप्‍ताहिक कार्यक्रम  पब्लिक स्‍पीक में आज रात साढ़े नौ बजे से पेंशन प्राप्‍तकर्ताओं के शिकायतों के प्रभावी निवारण विषय पर पेंशन और पेंशन कल्‍याण विभाग के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सार्थक चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रोता हमारे अतिथि के समक्ष ...